हिसार की टीम धुरंधर ग्रैपलिंग के नेशनल ट्रायल में जीती
हिसार, 14 मई (हि.स.)।
रोहतक के सर छोटूराम स्टेडियम में हुए राष्ट्रीय ग्रैपलिंग ट्रायल में हिसार की धुरंधर
टीम ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए बाजी जीत ली। हिसार से रोहतक गए सभी 14 खिलाड़ियों
का सलेक्शन राष्ट्रीय ग्रैपलिंग खेलों के लिए हुआ।
इन सभी का मार्गदर्शन
करने वाली नीलम सैनी ने गुरुवार काे बताया कि वह बच्चों को समीर कोच सातरोड के साथ मिलकर ट्रेनिंग
करवा रही थी जिसमें वो सफल हुई। उन्होंने बच्चों और अभिभावकों को शुभकामनाएं देते हुए
उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। नीलम सैनी ने बताया कि गुहाटी में 27 से 30 मई तक
होने वाले राष्ट्रीय खेलों में हिसार के देव 46 किलोग्राम, अंशु 46 किलोग्राम, पुनीत, ईशांत 42 किलोग्राम, गुरप्रीत 54 किलोग्राम, अभय
58 किलोग्राम, कार्तिक 39 किलोग्राम, परमीत 58 किलोग्राम, आर्यन 63 किलोग्राम में,
भावना 65 किलोग्राम, विजेता 56 किलोग्राम व वर्षा 49 किलोग्राम राष्ट्रीय खेलों में
हरियाणा का प्रतिनिधत्व करेंगे। नीलम सैनी खुद की बेटी एकांक्षा भी कुश्ती की व ग्रैपलिंग
की खिलाड़ी है जो कि हिसार का प्रतिनिधत्व करेगी। राज्य खेल में हिसार के वार्ड नंबर
10 के लिए भी अति हर्ष का विषय है कि इनमे 8 बच्चे वार्ड नंबर 10 सूर्यनगर के बच्चे
है जिन्होंने हिसार सहित अपने वार्ड का नाम रोशन किया है।
हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर

