हिसार : खिलाड़ी अंशु ने प्रदेश स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक

WhatsApp Channel Join Now
हिसार : खिलाड़ी अंशु ने प्रदेश स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक


शानदार प्रदर्शन से बढ़ाया गांव और विद्यालय का गौरव, स्कूल पहुंचने पर हुआ

जोरदार स्वागत

हिसार, 12 अक्टूबर (हि.स.)। पलवल में आयोजित राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता

में भारत सीनियर सेकेंडरी स्कूल, खरड़-अलीपुर के विद्यार्थी अंशु पुत्र सतीश कुमार

ने अंडर-14 खो-खो प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया।

इस उपलब्धि के साथ अंशु ने अपने गांव, विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया। उसकी

इस सफलता से विद्यालय परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई।

प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर साेमवार काे गांव लौटने पर भारत स्कूल में अंशु का जोरदार

स्वागत किया गया। स्कूल संचालक एवं प्राचार्य सुभाष भानखड़ तथा अन्य शिक्षकगणों ने

छात्र को सम्मानित कर उसकी उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की। इस अवसर पर मुख्य अतिथि

गजे सिंह सहरावत ने अंशु का उत्साहवर्धन करते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

उन्होंने कहा कि खेलों में इस प्रकार की उपलब्धियां अन्य विद्यार्थियों को भी आगे बढ़ने

और मेहनत करने के लिए प्रेरित करती हैं।

प्राचार्य सुभाष भानखड़ ने कहा कि खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में

महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। खेलों के माध्यम से बच्चों में अनुशासन, आत्मविश्वास,

नेतृत्व क्षमता, परिश्रम और टीम भावना जैसे गुण विकसित होते हैं। उन्होंने कहा कि अंशु

की सफलता विद्यालय के लिए गर्व का विषय है। ऐसी उपलब्धियां विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा

पहचानने और जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा देती हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान

किया कि वे पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी बढ़-चढ़कर भाग लें तथा नियमित अभ्यास, अनुशासन

और मेहनत के बल पर उच्च स्तरीय प्रतियोगिताओं में सफलता हासिल करें। उन्होंने विश्वास

जताया कि अंशु भविष्य में भी इसी तरह शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय और क्षेत्र का गौरव

बढ़ाता रहेगा।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

759482 Articles

Share this story