हिसार की योगिता व सोनम ने हरियाणा जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में जीते स्वर्ण

WhatsApp Channel Join Now
हिसार की योगिता व सोनम ने हरियाणा जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में जीते स्वर्ण


ईशू, पूनम और मनीष ने रजत, ध्रुव ने जीता कांस्य

पदक

प्रतियोगिता के दूसरे दिन हिसार के खिलाड़ियों

का शानदार प्रदर्शन

हिसार, 03 अक्टूबर (हि.स.)। कुरुक्षेत्र में चल

रही 39वीं हरियाणा राज्य जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप के दूसरे दिन शनिवार काे हिसार के खिलाड़ियों

ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण सहित छह पदक अपने नाम किए। आयु वर्ग-20 लड़कियों

की 400 मीटर बाधा दौड़ में हिसार की सोनम ने स्वर्ण पदक जीता, जबकि इसी स्पर्धा में

पूनम ने रजत पदक हासिल किया। आयु वर्ग-20 लड़कियों की 5000 मीटर रेस वॉक में योगिता

ने स्वर्ण पदक जीतकर हिसार का गौरव बढ़ाया।

आयु वर्ग-18 लड़कियों की 200 मीटर दौड़ में हिसार

की ईशू ने रजत पदक हासिल किया। आयु वर्ग-20 लड़कों की 400 मीटर बाधा दौड़ में हितेश

ने रजत पदक जीता। वहीं आयु वर्ग-18 लड़कों की 5000 मीटर रेस वॉक में मनीष ने रजत पदक

अपने नाम किया। आयु वर्ग-20 पुरुषों की 5000 मीटर रेस वॉक में ध्रुव ने कांस्य पदक

जीता।

प्रतियोगिता का शुभारंभ अर्जुन अवार्डी वॉलीबाल

खिलाड़ी तथा कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के पूर्व खेल निदेशक दिलेर सिंह ने किया। इस

अवसर पर एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के सदस्य राजकुमार मिटान, एथलेटिक्स हरियाणा के

अध्यक्ष दिलबाग सिंह, उपाध्यक्ष जितेंद्र बांगड़, कोषाध्यक्ष जसवंत सिवाच, मुख्य चयनकर्ता

यशपाल चोपड़ा, डॉ. परवीन कुमार, एथलेटिक्स कोच मणि कुमार, अंजू कुमारी और एथलेटिक्स

हरियाणा के सदस्य विकास गहलावत मौजूद रहे। अतिथियों ने विजेता खिलाड़ियों को पदक प्रदान

किए।

विभिन्न स्पर्धाओं में ये रहे विजेता

आयु वर्ग-16 लड़कियों की पेंटाथलन में संचिता

देवी प्रथम, आध्या अरोड़ा द्वितीय और दीक्षा तृतीय रहीं। आयु वर्ग-18 लड़कों की

110 मीटर बाधा दौड़ में सक्षम छिकारा प्रथम, लक्ष्य द्वितीय और विनय प्रताप तृतीय रहे।

200 मीटर में संकेत स्वामी प्रथम, दीपांशु द्वितीय और आदित्य तृतीय रहे। आयु वर्ग-20

लड़कों की 110 मीटर बाधा दौड़ में नकुल प्रथम, आभास द्वितीय और अनीश कुमार तृतीय रहे।

5000 मीटर में अमन कुमार प्रथम, निशांत करहाना द्वितीय और अक्षय तृतीय रहे। आयु वर्ग-18

लड़कियों की 200 मीटर में लक्षिता प्रथम, ईशू द्वितीय और अंजलि तृतीय रहीं।

आयु वर्ग-20 लड़कियों की 400 मीटर बाधा दौड़ में

सोनम प्रथम, पूनम द्वितीय और श्वेता तृतीय रहीं। 5000 मीटर में आरजू प्रथम, मोनी द्वितीय

और पूनम तृतीय रहीं। आयु वर्ग-20 लड़कों की 400 मीटर बाधा दौड़ में शुभम पंघाल प्रथम,

हितेश द्वितीय और समर सूद तृतीय रहे। आयु वर्ग-18 लड़कियों की 3000 मीटर रेस वॉक में

प्राची बिश्नोई प्रथम, पूजा द्वितीय और माही तृतीय रहीं। आयु वर्ग-20 लड़कियों की

3000 मीटर में आरजू प्रथम, भारती द्वितीय और प्रिया तृतीय रहीं। आयु वर्ग-18 लड़कों

की 5000 मीटर रेस वॉक में नवीन नैनवे प्रथम, मनीष द्वितीय और उमेश तृतीय रहे। आयु वर्ग-20

पुरुषों की 3000 मीटर में निशांत करहाना प्रथम, बिल्लू प्रताप द्वितीय और बलजिंदर सिंह

तृतीय रहे। आयु वर्ग-20 लड़कियों की 5000 मीटर रेस वॉक में योगिता प्रथम, रितिका द्वितीय

और महक तृतीय रहीं। आयु वर्ग-20 पुरुषों की 5000 मीटर रेस वॉक में सचिन प्रथम, मयंक

द्वितीय और ध्रुव तृतीय रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर

Share this story