हिसार स्क्वैश क्लब ने रचा इतिहास, एसजीएफआई स्टेट में पांच स्वर्ण और एक रजत जीता

WhatsApp Channel Join Now
हिसार स्क्वैश क्लब ने रचा इतिहास, एसजीएफआई स्टेट में पांच स्वर्ण और एक रजत जीता


छह में से पांच वर्गों में स्वर्ण पदक, सभी खिलाड़ी हरियाणा टीम में चयनित

जनवरी में राष्ट्रीय प्रतियोगिता में करेंगे प्रदेश का प्रतिनिधित्व

हिसार, 05 अक्टूबर (हि.स.)। हिसार स्क्वेश क्लब ने हरियाणा स्टेट स्कूल गेम्स

(एसजीएफआई) में शानदार प्रदर्शन करते हुए छह में से पांच स्वर्ण और एक रजत पदक जीतकर

प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल किया। क्लब के खिलाड़ियों ने अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19

वर्गों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए पांच वर्गों में स्वर्ण पदक तथा एक वर्ग

में रजत पदक जीता।

चैंपियनशिप के अंडर-14 के मुकाबले जिमखाना क्लब, फरीदाबाद में, जबकि अंडर-17

और अंडर-19 के मुकाबले शिव नादर स्कूल, फरीदाबाद में आयोजित किए गए। हिसार ने अंडर-14

बालक, अंडर-14 बालिका, अंडर-17 बालक, अंडर-17 बालिका और अंडर-19 बालिका वर्ग में स्वर्ण

पदक जीते। वहीं, अंडर-19 बालक वर्ग में रजत पदक हासिल किया। शानदार प्रदर्शन के दम

पर क्लब के सभी खिलाड़ी हरियाणा टीम के लिए चयनित हो गए हैं। ये खिलाड़ी जनवरी में

होने वाले एसजीएफआई राष्ट्रीय खेलों में हरियाणा का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस उपलब्धि

पर हरियाणा शिक्षा विभाग के पदाधिकारियों और हिसार के अधिकारियों ने सभी खिलाड़ियों

व उनके अभिभावकों को बधाई दी।

क्लब के सभी खिलाड़ी भारत की शीर्ष 40 रैंकिंग में शामिल हैं। क्लब की होनहार

खिलाड़ी आध्या ग्रोवर वर्तमान में अंडर-13 वर्ग में भारत में तीसरे स्थान पर हैं। क्लब

के संस्थापक डॉ. यशवंत सिंह ने खिलाड़ियों को इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल

भविष्य की कामना की। टीम को क्वालिफाइड स्क्वैश कोच डॉ. दीपक दलाल, रमन सर, डॉ. दांडी

और देवेन्द्र कालेर ने मार्गदर्शन दिया। स्क्वैश के अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ते प्रदर्शन

का उल्लेख करते हुए क्लब की ओर से बताया गया कि एशियन गेम्स में भारत ने इस खेल में

शानदार प्रदर्शन किया है। हांगझोउ एशियन गेम्स-2023 में भारत ने स्क्वैश में कुल पांच

पदक जीते थे, जिनमें दो स्वर्ण, एक रजत और दो कांस्य पदक शामिल थे।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर

Share this story