सोनीपत: महिला सशक्तिकरण पदयात्रा से नई राजनीति का आगाज: डा. अरविंद शर्मा

WhatsApp Channel Join Now
सोनीपत: महिला सशक्तिकरण पदयात्रा से नई राजनीति का आगाज: डा. अरविंद शर्मा


-प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व

में नारी सशक्तिकरण और राजनीतिक मजबूती का माध्यम बनेगा नारी शक्ति वंदन अधिनियम

सोनीपत, 15 अप्रैल (हि.स.)। गोहाना

में आयोजित नारी शक्ति वंदन पदयात्रा कार्यक्रम में बुधवार को सहकारिता, कारागार, निर्वाचन,

विरासत व पर्यटन मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने कहा कि नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में बीते

11 वर्षो में नारी सशक्तिकरण के क्षेत्र में ऐतिहासिक कदम उठाए गए हैं। उन्होंने कहा

कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम लोकसभा व विधानसभा में 33 प्रतिशत आरक्षण का मार्ग प्रशस्त

कर महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी को और मजबूती देगा।

कम्युनिटी

सेंटर में हजारों महिलाओं की उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुआ। डॉ अरविंद शर्मा ने

कहा कि यह पदयात्रा का कार्यक्रम नए युग की शुरुआत का प्रतीक है। उनका मंतव्य था कि

जब महिलाएं निर्णय प्रक्रिया में आगे आएंगी, तब लोकतंत्र अधिक समावेशी बनेगा। उन्होंने

बताया कि पंचायती राज में पहले ही 50 प्रतिशत भागीदारी से महिलाएं जमीनी स्तर पर बदलाव

ला रही हैं। जल जीवन मिशन, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, स्वच्छ भारत मिशन, उज्ज्वला योजना,

आयुष्मान भारत, जन औषधि योजना और प्रधानमंत्री आवास योजना का उल्लेख करते हुए कहा कि

इन योजनाओं ने महिलाओं के जीवन स्तर में व्यापक सुधार किया है। मुद्रा योजना, स्टार्टअप

इंडिया, स्वयं सहायता समूह और ड्रोन दीदी पहल से महिलाएं आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर

बन रही हैं।

कार्यक्रम

में उपस्थित महिला प्रतिभागियों और उनके परिवारजनों ने इस पहल का समर्थन किया। परिवारजनों

का कहना था कि ऐसी योजनाएं घर-परिवार के आर्थिक व सामाजिक सशक्तिकरण में सहायक बन रही

हैं, हालांकि आयोजको द्वारा परिवारजनो के नाम सार्वजनिक नहीं किए गए। डॉ शर्मा ने महिलाओं

से मतदान, सवाल पूछने और नेतृत्व निभाने का आह्वान किया। इसके बाद कम्युनिटी सेंटर

से अंबेडकर चौक तक पदयात्रा निकाली गई और डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित

किए गए।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / नरेंद्र शर्मा परवाना

Share this story