हिसार: जिला व बूथ स्तर पर गठित होगी महिला कार्यकारिणी: वंदना बेन

हिसार: जिला व बूथ स्तर पर गठित होगी महिला कार्यकारिणी: वंदना बेन
WhatsApp Channel Join Now
हिसार: जिला व बूथ स्तर पर गठित होगी महिला कार्यकारिणी: वंदना बेन


महिला कांग्रेस संगठन की मजबूती के लिए सोशल मीडिया को किया जाएगा मजबूत

कांग्रेस भवन महिला जिला कांग्रेस कार्यकारिणी बैठक आयोजित

हिसार, 7 जुलाई (हि.स.)। महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय पर्यवेक्षक वंदना बेन ने कहा है कि महिलाओं का सशक्तिकरण एवं उनका उत्थान ही कांग्रेस का प्रमुख लक्ष्य है। इसकी प्राप्ति के लिए कांग्रेस हमेशा से ही प्रयासरत है। इसी लक्ष्य के साथ कांग्रेस पार्टी शीघ्र ही बूथ स्तर पर कार्यकारिणी का गठन करने जा रही है।

वंदना बेन रविवार को कांग्रेस भवन में महिला कांग्रेस जिला कार्यकारिणी की बैठक को संबोधित कर रही थी। उन्होंने कहा कि पार्टी को मजबूत करने की दिशा में ही यह ज़िला स्तर पर ब्लॉक पदाधिकारियों की बैठक ली गई है। उन्होंने कहा कि महिला संगठन की मजबूती के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से भी प्रचार प्रसार पर ध्यान दिया जाए, जिसमें महिलाओं का वाट्स ऐप ग्रुप बनाकर प्रतिदिन उनकी समस्या को सुना जाएगा एवं उनका समाधान निकाला जाएगा। इसके लिए प्रत्येक 14 दिनों में जिला कार्यकारिणी की जूम मीटिंग भी होगी। साथ ही हर माह कांग्रेस भवन हिसार में महिला कांग्रेस की बैठक का आयोजन किया जाएगा जिसमें महिलाओं के हित को ध्यान में रखते हुए उनकी आवाज़ को मजबूती के साथ राष्ट्रीय एवं राज्य स्तर पर रखा जाएगा।

महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष संतोष जून की ओर से आयोजित बैठक में प्रदेश महासचिव किरण मलिक, प्रदेश उपाध्यक्ष कमल सहरावत, प्रदेश सचिव कमलेश श्योराण, सचिव नीलम , एवं ज़िला उपाध्यक्ष सरोज श्योराण, महिला एससी सेल अध्यक्ष कृष्णा दुग्गल, महिला नेत्री रुकेश पूनिया, हलका अध्यक्ष नलवा मनीषा दहिया, महिला हलका अध्यक्ष आदमपुर निर्मल राज, सुनीता तंवर, मंजू पांचाल, मीरा, एडवोकेट राज कुमारी, केलापति, प्रमिला दुग्गल व राजरानी आदि उपस्थित थे।

हिन्दुस्थान समाचार/राजेश्वर/संजीव

हमारे टेलीग्राम ग्रुप को ज्‍वाइन करने के लि‍ये  यहां क्‍लि‍क करें, साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर और वाराणसी से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप डाउनलोड करने के लि‍ये  यहां क्लिक करें।

Share this story