फतेहाबाद: मानसिक राेगी महिला ने की आत्महत्या

WhatsApp Channel Join Now

फतेहाबाद, 21 जून (हि.स.)। टोहाना के गांव इंदाछोई में 50 वर्षीय कैलाशो देवी ने मानसिक परेशानी के चलते फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मृतका के बड़े बेटे गुरविंदर के बयान पर इत्तेफाकिया कार्रवाई का मामला दर्ज किया है।

सदर थाना प्रभारी वीर सिंह के अनुसार, मृतका के बेटे गुरविंदर ने बताया कि उनकी मां काफी समय से बीमार चल रही थीं। बीमारी के कारण वे मानसिक रूप से भी काफी परेशान रहती थीं। पुलिस की सीन ऑफ क्राइम टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

जांच में सामने आया कि कैलाशो देवी के चार बच्चे हैं। करीब 24-25 साल पहले कैलाशो ने गांव इंदाछोई निवासी लक्खा सिंह से दूसरा विवाह किया था। गुरविंदर का लालन-पालन भी लक्खा और कैलाशो ने मिलकर किया था। गुरविंदर शादीशुदा हैं और उसके बच्चे भी हैं। पुलिस ने पोस्टमार्टम की कार्रवाई के दौरान मौजूद परिजनों से पूछताछ कर मामले की जांच आगे बढ़ाई है।

हिन्दुस्थान समाचार / अर्जुन जग्गा

Share this story