गोहाना के निर्माणाधीन मकान की नींव में मिला महिला का शव, हत्या की आशंका

WhatsApp Channel Join Now

सोनीपत, 25 मई (हि.स.)। सोनीपत

के कुंडली में तेहरे हत्याकांड के बाद गोहाना की नई सब्जी मंडी क्षेत्र में रविवार

की रात को एक महिला का शव कट्टे में बंद मिला। आरोपी शव को निर्माणाधीन मकान की नींव

में डालकर फरार हो गया। घटना का पता चलते ही आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी।

जानकारी

के अनुसार, रविवार की रात को गोहाना सिटी थाना पुलिस को कंट्रोल रूम से सूचना मिली

कि वन विभाग वाली गली निवासी प्रियंका की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या कर शव को

ठिकाने लगाने की कोशिश की गई है। पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो नई सब्जी मंडी के पीछे

एक निर्माणाधीन मकान की नींव में संदिग्ध कट्टा पड़ा मिला।

पुलिस ने क्षेत्र को घेरकर

कट्टे की जांच की। कट्टे के अंदर महिला का शव मिला। इसके बाद पुलिस प्रशासन जांच में

लग गया। सूचना मिलने पर डीसीपी गोहाना, थाना शहर गोहाना प्रभारी और कोर्ट कॉम्प्लेक्स

चौकी प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नागरिक

अस्पताल भेज दिया, जहां पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

प्रारंभिक

जांच में महिला के पति संदीप पर हत्या कर शव छिपाने का शक जताया जा रहा है। आरोपी घटना

के बाद से फरार बताया जा रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आसपास

लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि आरोपी तक पहुंचा जा सके।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / नरेंद्र शर्मा परवाना

Share this story