गुरुग्राम से रोहतक में कुत्ता खरीदने आई महिला से फार्म हाउस में रेप, केस दर्ज

WhatsApp Channel Join Now

रोहतक, 08 जुलाई (हि.स.)। गुरुग्राम से रोहतक मेंं कुत्ता खरीदने आई एक महिला से रेप करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता के ब्यान पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने पीड़िता की मेडिकल जांच भी करवाई है। पीड़िता का आरोप है कि फार्म हाउस मालिक ने धमकी देकर उसके साथ रेप किया और बाद में उसे वहां से भगा दिया। पुलिस मामले की गहनता से छानबीन कर रही है।

पुलिस के अनुसार गुरुग्राम निवासी एक महिला ने महम थाना में शिकायत दर्ज करवाई कि अपनी एक सहेली के जानकार के पास रोहतक से कुता खरीदने आई थी। आरोपी युवक ने उसे फार्म पर आकर कुता देखने के लिए बुलाया। जब वह फार्म हाउस पर पहुंची तो आरोपी ने उसे एक कमरे में बैठा दिया और कुछ देर बाद आरोपी आया और उसे जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ रेप किया। बाद में महिला ने बाथरुम में छिपकर पुलिस को घटना की जानकारी दी। इसी दौरान आरोपी मौके से फरार हो गया। बाद में पुलिस मौके पर पहुंची और इस बारे में जांच पड़ताल की। पुलिस ने पीड़िता के मेडिकल जांच के बाद आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की गहनता से छानबीन कर रही है।

-------

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अनिल

Share this story