सिरसा: महिला ने सात माह के बेटे के साथ भाखड़ा नहर में लगाई छलांग

WhatsApp Channel Join Now
सिरसा: महिला ने सात माह के बेटे के साथ भाखड़ा नहर में लगाई छलांग


सिरसा, 26 जुलाई (हि.स.)। सिरसा जिले क्षेत्र में घरेलू कलह के चलते एक महिला ने रविवार को अपने सात माह के बेटे के साथ भाखड़ा नहर में छलांग लगा दी। गोताखोरों ने महिला को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जबकि बच्चा पानी के तेज बहाव में बह गया। बताया जा रहा है कि गोताखोरों के घंटों तलाश के बाद बच्चें का शव बरामद कर लिया गया है। महिला की पहचान गांव खोखर निवासी मनजिंदर कौर के रूप में हुई है।

मनजिंदर कौर घर से निकली और अपने सात माह के बेटे जपनूर के साथ भाखड़ा नहर में छलांग लगा दी। घटना के बाद गांववासियों और गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए महिला को नहर से सुरक्षित बाहर निकाल लिया। हालांकि महिला का सात माह का बच्चा नहर के तेज बहाव में बह गया, जिसके बाद उसकी तलाश शुरू की गई। बताया जा रहा है कि महिला के चार लड़कियों के बाद बेटा हुआ था, चार लडकियों में से एक की मौत हो चुकी है जबकि एक लडक़ी अपने ननिहाल में रहती है।

मजजिंदर कौर अपनी दोनों लड़कियों को भी अपने साथ लेकर आई थी। लड़कियों को दूर खड़ा कर दिया और सात माह के बेटे के साथ नहर में छलांग लगा दी। घटना के बाद दोनों लड़कियों ने शोर मचाना शुरू किया तो आसपास के लोगों ने नहर में डूब रही महिला को बाहर निकाला लिया, जबकि बच्चा तेज बहाव में बह गया। बताया जा रहा है कि महिला ने घरेलू कलह के चलते यह कदम उठाया। कालांवाली थाना प्रभारी के अनुसार नहर से बच्चे का शव बरामद हो गया है और उसे पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। मृतक के परिजन आ गए है, उनके ब्यानों के आधार पर ही आगामी कार्रवाई की जाएगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Dinesh Chand Sharma

Share this story