सोनीपत: खेत जाते समय वाहन की टक्कर से बुजुर्ग महिला की मौत

WhatsApp Channel Join Now
सोनीपत: खेत जाते समय वाहन की टक्कर से बुजुर्ग महिला की मौत


सोनीपत, 02 सितंबर (हि.स.)। खरखौदा

थाना क्षेत्र के थाना खुर्द गांव में खेत जा रही 70 वर्षीय महिला की वाहन की टक्कर

से मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया।

पुलिस ने परिजनों

की शिकायत पर वाहन चालक के खिलाफ बुधवार को मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

थाना

खुर्द निवासी निर्मला देवी खेत में काम कर रहे अपने बेटे को बुलाने के लिए घर से खेत

की ओर जा रही थीं। इसी दौरान रास्ते में बिना नंबर प्लेट वाले एक वाहन ने उन्हें टक्कर

मार दी।

हादसे में निर्मला देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे की सूचना मिलने पर

परिजन मौके पर पहुंचे और उन्हें इलाज के लिए सोनीपत नागरिक अस्पताल लेकर गए। वहां चिकित्सकों

ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम

के लिए नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है।

हादसे के बाद परिवार में मातम पसरा

है। मृतका के परिवार में एक बेटी और दो बेटे हैं। तीनों बच्चों की शादी हो चुकी है।

खरखौदा

थाना पुलिस ने परिजनों की शिकायत के आधार पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला बुधवार को दर्ज

किया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / नरेंद्र शर्मा परवाना

Share this story