सिरसा: निर्माणाधीन गोदाम की दीवार गिरने से महिला की मौत, चार घायल
सिरसा, 15 मई (हि.स.)। हरियाणा के साथ सटे पंजाब क्षेत्र में निर्माणाधीन टाइल्स गोदाम में शुक्रवार को दीवार गिरने से एक महिला मजदूर की मौत हो गई, जबकि चार अन्य घायल हो गई। घायलों को उपचार के लिए डबवाली के नागरिक अस्पताल में लगाया गया, जहां उपचार के दौरान महिला सुनीता की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि कुछ महिलाएं मालवा बाइपास स्थित टाइलों के गोदाम में मजदूरी कर रही थीं। यहां साथ लगते प्लाट की दीवार हटाने के बाद एक अन्य दीवार पर काम चल रहा था। इसी दौरान पुरानी दीवार का लेंटर तोडऩे का कार्य भी किया जा रहा था।
अचानक लेंटर का मलबा दीवार पर गिर गया, जिससे दीवार ढह गई। दीवार गिरने से वहां काम कर रही महिलाएं उसके नीचे दब गईं। सभी को उपचार के लिए डबवाली के नागरिक अस्पताल में लाया गया जहां, उपचार के दौरान नरसिंह कॉलोनी निवासी सुनीता नामक महिला की मौत हो गई, जबकि चार अन्य घायल महिलाओं को उपचार किया जा रहा है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / Dinesh Chand Sharma

