सोनीपत:  प्लॉट विवाद में महिला पर हमला, नकदी छीनी

WhatsApp Channel Join Now

सोनीपत, 04 मार्च (हि.स.)। जिले के गांव बारोटा में पारिवारिक प्लॉट विवाद ने हिंसक रूप ले लिया।

निर्माणाधीन मकान को लेकर हुए झगड़े में एक महिला के सिर पर ईंट मारने, मारपीट करने

और सात हजार रुपये छीनने की शिकायत पुलिस को दी गई है। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत

पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गांव बारोटा निवासी सुदर्शना ने बुधवार को पुलिस को दी शिकायत में बताया कि

भाई-बंटवारे में मिले प्लॉट पर वह मकान का निर्माण करवा रही थीं। वह और उनके पति मजदूरों

को मजदूरी देने पहुंचे थे। आरोप है कि वहां पहले से मौजूद जोगींदर, कमलेश, सुधा, अंकुर

और रिंकू ने उन पर हमला कर दिया। आरोपियों ने सुदर्शना के साथ मारपीट की। अंकुर ने

ईंट उठाकर उनके सिर पर वार किया, जिससे वह बेहोश हो गईं। महिला को बाद में उनके पति

उपचार के लिए अस्पताल लेकर गए। मेडिकल लीगल रिपोर्ट पुलिस को सौंपी गई है।

आरोप है कि हमलावरों ने मजदूरों को देने के लिए रखे सात हजार रुपये भी छीन लिए

और परिवार को जान से मारने की धमकी दी। पुलिस चौकी बारोटा में दोनों पक्षों ने लिखित

शिकायत दी है। मेडिकल रिपोर्ट और पूछताछ के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी

गई है। घायल महिला ने आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना

है कि निष्पक्ष जांच कर तथ्याें के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।

हिन्दुस्थान समाचार / नरेंद्र शर्मा परवाना

Share this story