हिसार में बकरियां चराने के बहाने नशा सप्लाई करती महिला गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now
हिसार में बकरियां चराने के बहाने नशा सप्लाई करती महिला गिरफ्तार


महिला से 05 ग्राम 520 मिलीग्राम हेरोइन तथा 3240 रुपये नकद बरामद

हिसार, 18 मार्च (हि.स.)। पुलिस के एएनसी स्टाफ

ने नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक महिला तस्कर को गिरफ्तार किया

है। पकड़ी गई महिला बकरियां चराने के बहाने नशा सप्लाई करती थी। पुलिस ने उसे नशीले

पदार्थ सहित गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस प्रवक्ता ने बुधवार काे बताया कि एएनसी स्टाफ प्रभारी

इन्द्र सिंह अपनी टीम के साथ अभियान के तहत गश्त पर थे। इसी दौरान उन्होंने एक सूचना

के आधार पर बकरियां चरा रही महिला को अंबेडकर बस्ती से गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने

अपना नाम हिसार की अंबेडकर बस्ती निवासी सुनीता उर्फ गीत बताया। पुलिस टीम ने महिला

के कब्जे से 05 ग्राम 520 मिलीग्राम हेरोइन तथा 3240 रुपये नकद बरामद किए हैं। पुलिस

के अनुसार उक्त महिला के खिलाफ पहले भी एनडीपीएस एक्ट के तहत मामले दर्ज हैं। ताजा

मामले में उस पर केस दर्ज कर लिया गया है। उसे अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे

न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर

Share this story