हिसार : खेलों को बढावा देने के लिए राज्य सरकार निरंतर प्रयासरत: प्रो. बीआर कम्बोज

WhatsApp Channel Join Now
हिसार : खेलों को बढावा देने के लिए राज्य सरकार निरंतर प्रयासरत: प्रो. बीआर कम्बोज


हिसार : खेलों को बढावा देने के लिए राज्य सरकार निरंतर प्रयासरत: प्रो. बीआर कम्बोज


हकृवि में राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता शुरू तीन दिवसीय प्रतियोगिता में प्रदेश भर से 700 खिलाड़ी लेंगे भाग

हिसार, 4 नवंबर (हि.स.)। यहां के हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय में हरियाणा ओलम्पिक संघ द्वारा आयोजित कुश्ती प्रतियोगिता का शुभारंभ मंगलवार काे विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. बलदेव राज काम्बोज ने किया। तीन दिवसीय इस प्रतियोगिता में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाडिय़ों सहित प्रदेश भर से लगभग 700 पहलवान अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

कुलपति प्रो. कम्बोज ने मंगलवार काे शुभारंभ अवसर पर अपने संबोधन कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में खेलों को बढ़ावा देने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में खेल नर्सरियां और स्टेडियम बनाए जा रहे हैं ताकि ग्रामीण आंचल के खिलाडिय़ों को सभी प्रकार की मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा सकें। कुश्ती हमारे देश का प्राचीन और लोकप्रिय खेल है। कुश्ती को वीरता, शक्ति और पराक्रम का प्रतीक माना जाता है। यह न केवल शरीर को मजबूत बनाती है बल्कि अनुशासन, संयम और आत्मविश्वास भी सिखाती है। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिताओं के आयोजन से युवाओं में खेलों के प्रति रुचि बढ़ती है और खिलाडिय़ों को अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने का अवसर मिलता है। इससे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाडिय़ों को तैयार किया जाता है। खेलों में भाग लेने से खिलाडिय़ों की शारीरिक क्षमता, सहनशक्ति और मनोबल का भी विकास होता है। यह एक खेल नहीं बल्कि हमारी संस्कृति और परंपरा का अभिन्न अंग भी है।

कुलपति ने कहा कि हरियाणा ओलम्पिक संघ प्रदेश में खेलों को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। प्रदेश के अनेक कुश्ती खिलाडिय़ों ने राष्ट्रीय नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर खेल का प्रदर्शन करके देश का नाम रोशन किया है। हरियाणा ओलम्पिक संघ के उपाध्यक्ष व प्रशिक्षक राकेश ने सभी का स्वागत करते हुए बताया कि राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में फ्री स्टाइल कुश्ती प्रतियोगिता (लडक़े-लड़कियां) एवं ग्रीको रोमन (लडक़े) के सभी भार वर्ग में मुकाबले होंगे। इस अवसर पर सुरेन्द्र, रविन्द्र पानू, सुधीर बुवाना व संदीप उपस्थित रहे।निदेशक एवं खेल प्रशिक्षक संजय मलिक ने बताया कि प्रतियोगिता के प्रथम दिन हुए ग्रीको रोमन (लडक़े) कुश्ती प्रतियोगिता के 130 किलोग्राम भार वर्ग में हुए मुकाबलों में रोहतक के निशांत ने स्वर्ण, अंबाला के राहुल ने सिल्वर, सोनीपत के अर्जुन ने कास्य, तथा नारनौल के पीयूष कुमार ने द्वितीय कास्य पदक प्राप्त किए।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर

Share this story