हिसार : मुख्यमंत्री नायब सैनी करेंगे अमृता देवी सर्कल का लोकार्पण, महिला छात्रावास व नर्सिंग ब्लॉक का करेंगे शिलान्यास

WhatsApp Channel Join Now
हिसार : मुख्यमंत्री नायब सैनी करेंगे अमृता देवी सर्कल का लोकार्पण, महिला छात्रावास व नर्सिंग ब्लॉक का करेंगे शिलान्यास


कुलपति प्रो. नरसी राम बिश्नोई ने मुख्यमंत्री

से की मुलाकात करके दिया विश्वविद्यालय में आने का निमंत्रण

हिसार, 23 अप्रैल (हि.स.)। मुख्यमंत्री नायब

सिंह सैनी 30 अप्रैल को गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में

आएंगे। इस दिन मुख्यमंत्री विश्वविद्यालय में स्थापित खेजड़ली महाबलिदान स्मृति शिल्प

एवं माता अमृता देवी सर्कल का लोकार्पण करेंगे। साथ ही विश्वविद्यालय में बनने वाले

140 कमरों के नए महिला छात्रावास व नए नर्सिंग ब्लाॅक का शिलान्यास भी करेंगे। इस संबंध

में विश्वविद्यालय ने तैयारियां आरंभ कर दी हैं।

कुलपति प्रो. नरसी राम बिश्नोई ने मुख्यमंत्री

से चंडीगढ़ में मुलाकात कर उन्हें विश्वविद्यालय में आने का निमंत्रण दिया, जिसे माननीय

मुख्यमंत्री ने सहर्ष स्वीकार कर लिया।

गुरु जम्भेश्वर जी महाराज की अनुयायी माता अमृता

देवी का पर्यावरण संरक्षण में महान योगदान है। माता अमृता देवी के नेतृत्व में ही सन्

1730 में जोधपुर के पास खेजड़ली गांव में 363 वीर बिश्नोईयों ने अपनी जान देकर भी खेजड़ली

के पेड़ों को कटने नहीं दिया था। उन्हीं के सम्मान में विश्वविद्यालय में खेजड़ली महाबलिदान

स्मृति शिल्प एवं माता अमृता देवी सर्कल की स्थाना की गई है। 140 कमरों के नए प्रस्तावित

महिला छात्रावास के लिए केंद्र सरकार से विश्वविद्यालय को अनुदान मिला है। इस छात्रावास

के निर्माण के बाद विश्वविद्यालय में छात्राओं के लिए छात्रावास की समस्या का समाधान

हो जाएगा।

विश्वविद्यालय में नए पेरामेडिकल कोर्स शुरू किए गए हैं, जिनके लिए नए नर्सिंग

ब्लाॅक का निर्माण प्रस्तावित है। कुलपति प्रो. नरसी राम बिश्नोई ने मुख्यमंत्री

को विश्वविद्यालय की हालिया उपलब्धियों, चल रही योजनाओं और आगामी पांचवर्षीय विस्तृत

रोड़मैप के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कुलपति प्रो. बिश्नोई ने बताया कि मुख्यमंत्री

नायब सिंह सैनी ने विश्वविद्यालय की प्रगति और प्रस्तुत रोड़मैप की सराहना की। उन्होंने

कहा कि गुजविप्रौवि मुख्यमंत्री के विजन एवं हरियाणा सरकार की विभिन्न योजनाओं को प्रभावी

ढंग से क्रियान्वित करते हुए राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान को निरंतर

मजबूत बना रहा है।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर

Share this story