हिसार : मंडियों में हेल्प डेस्क लगाकर किसानों की मदद करना पार्टी का सराहनीय फैसला  : दलबीर किरमारा

WhatsApp Channel Join Now
हिसार : मंडियों में हेल्प डेस्क लगाकर किसानों की मदद करना पार्टी का सराहनीय फैसला  : दलबीर किरमारा


पदाधिकारी व कार्यकर्ता हेल्प डेस्क के माध्यम

से करेंगे किसानों की हर संभव मदद

हिसार, 04 अप्रैल (हि.स.)। इनेलो के प्रदेश सचिव

दलबीर किरमारा ने पार्टी की ओर से मंडियों में हेल्प डेस्क लगाकर किसानों की सहायता

किए जाने के फैसले का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि पार्टी प्रमुख अभय सिंह चौटाला

ने जन नायक चौधरी देवीलाल की नीतियों पर चलते हुए किसान हित में यह बड़ा फैसला किया

है।

दलबीर किरमारा ने शनिवार काे कहा कि मंडियों में हेल्प डेस्क

लगाकर फसल लेकर आने वाले किसानों की मदद करना पार्टी का सराहनीय फैसला है। इससे साबित

होता है कि इनेलो प्रमुख अभय सिंह चौटाला जमीन से जुड़े नेता है और वे किसानों की समस्याएं

भली भांति समझते हैं। भाजपा सरकार ने जहां नई-नई शर्तें थोपकर किसानों को परेशान करने

में कोई कमी नहीं छोड़ी वहीं इनेलो ने मानवता व किसान हित का परिचय देते हुए पार्टी

कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों के माध्यम से किसानों की मदद करने का बीड़ा उठाया है।

उन्होंने कहा कि पार्टी के इस फैसले से किसानों को काफी मदद मिलेगी।

दलबीर किरमारा ने कहा कि जन नायक चौधरी देवीलाल

जिस तरह खेतों, मंडियों व अन्य स्थानों पर जाकर किसानों से सीधे मिलते थे, उसी परिपाटी

पर चलते हुए अभय सिंह चौटाला किसानों तक पहुंचकर उनकी मदद करने का प्रयास करते हैं।

मंडियों में हेल्प डेस्क लगाकर किसानों की मदद करने के फैसले ने जन नायक चौधरी देवीलाल

की याद ताजा कर दी है। उन्होंने कहा कि पार्टी प्रमुख अभय सिंह चौटाला के निर्देशानुसार

पदाधिकारी व कार्यकर्ता मंडियों में हेल्प डेस्क लगाकर किसानों की हर तरह की मदद करने

व उनकी समस्याएं दूर करने का प्रयास करेंगे।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर

Share this story