जींद में करोड़ों की हेरोइन समेत दो काबू

WhatsApp Channel Join Now
जींद में करोड़ों की हेरोइन समेत दो काबू


जींद, 19 अगस्त (हि.स.)। गांव उझाना-पीपलथा रोड माइनर पर सीआईए स्टाफ ने दो नशा स्पलायरों को काबू कर उनके कब्जे से पांच किलो 700 ग्राम हेरोइन बरामद की है। जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार मे कीमत करोड़ों में है। गढ़ी थाना पुलिस ने दोनों आरोपितो के खिलाफ नशीले पदार्थ निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी है।

सीआईए स्टाफ को सूचना मिली थी कि गांव उझाना तथा पीपलथा रोड पर दोनों गांवों के बीच से गुजरने वाली माइनर पर दो युवक नशे की बड़ी खेप के साथ खड़े हुए हैं। जिसे आगे स्पलाई किया जाना है। जब पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे तो दो युवक ट्राली बैग के साथ खड़े दिखाई दिए। जो पुलिस पार्टी को देख कर ट्राली बैग को उठा कर माइनर कच्ची पटरी से गांव खरल की तरफ जाने लगे। पुलिस कर्मियों ने पीछा कर दोनों युवकों को काबू कर लिया।

पुलिस पूछताछ में युवकों की पहचान गांव पीपलथा निवासी बलजीत तथा लवप्रीत हुई। पुलिस पार्टी ने डयूटी मजिस्ट्रेट को नियुक्त करवा उनकी देखरेख मे ट्राली बैग पर लगे ताले को तोड़कर तलाशी ली गई। जिसमे चादर में लिपटा स्पोर्टस बैग मिला। जब स्पोर्टस बैग को खोला गया तो उसमे पारदर्शी पॉलीथिन में सफदे रंग का पाउडर मिला। जांचने पर वह हेरोइन पाया गया। जिसका वजन पांच किलो 700 ग्राम पाया गया। दोनो आरोपित हेरोइन बड़ी खेप को कहां से लेकर आए थे और उसे कहां पर स्पलाई किया जाना था। एसपी कुलदीप सिंह ने बताया कि दोनों आरोपितो कब्जे से पांच किलो 700 ग्राम हेरोइन चिट्टा हुआ है। नशे की बड़ी खेप को कहां से लेकर आए थे। कहां पर स्पलाई किया जाना था, नशे के नेटवर्क से कौन-कौन लोग जुड़े हुए हैं, इसके बारे मे गहनता से पूछताछ की जा रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विजेंद्र मराठा

Share this story