सिरसा में 26 एकड़ में खड़ी गेहूं की फसल आग की भेंट चढ़ी

WhatsApp Channel Join Now

सिरसा, 10 अप्रैल (हि.स.)। जिले के गांव मीरपुर में करीब 26 एकड़ गेहूं की फसलआग की भेंट चढ़ गई। सूचना मिलने पर दमकल विभाग की पांच गाडिय़ां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। हालांकि आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पीडि़त किसानों ने सरकार से मुआवजा देने की मांग की है।

घटना की सूचना मिलने पर भारतीय किसान एकता के प्रधान लखविंद्र सिंह भी शुक्रवार काेा मौके पर पहुंचे और नुकसान का जायजा लिया। लखविंद्र सिंह ने बताया कि इस आगजनी में किसान वीरेंद्र कुमार, ललित मोहन और अमित चंद की 26 एकड़ में खड़ी गेहूं की फसल पूरी तरह नष्ट हो गई। लखविंद्र सिंह ने कहा कि प्रभावित किसान पहले से ही आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं। आगजनी के कारण किसानों के पास खाने के लिए भी गेहूं नहीं बची है और पशुओं के चारे का प्रबंध भी बाहर से करना पड़ेगा। आगजनी से हुए नुकसान को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में शामिल नहीं किए जाने के कारण किसानों को राहत नहीं मिल पाती। किसान नेता ने प्रशासन व हरियाणा सरकार से मांग की है कि आगजनी से प्रभावित किसानों की विशेष गिरदावरी कराकर तुरंत मुआवजा दिया जाए तथा हर साल बढ़ रही आगजनी की घटनाओं को देखते हुए अलग से मुआवजे का प्रावधान किया जाए।

हिन्दुस्थान समाचार / Dinesh Chand Sharma

Share this story