सोनीपत: विश्व ग्रैपलिंग चैंपियनशिप स्वर्ण पदक विजेता खुशी का स्कूल में भव्य स्वागत

WhatsApp Channel Join Now
सोनीपत: विश्व ग्रैपलिंग चैंपियनशिप स्वर्ण पदक विजेता खुशी का स्कूल में भव्य स्वागत


सोनीपत, 21 सितंबर (हि.स.)। गन्नौर

में विश्व ग्रैपलिंग चैंपियनशिप-2026 में 64 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण पदक जीतने वाली

खुशी चौधरी और उनके कोच राजेश सरोहा का अपोलो इंटरनेशनल स्कूल, बड़ी में सोमवार को

भव्य स्वागत किया गया। खुशी ने ईरान की खिलाड़ी को हराकर स्वर्ण पदक हासिल किया।

विद्यालय

पहुंचने पर विद्यार्थियों ने तालियों के साथ दोनों का स्वागत किया। अध्यापिका रीना

ने खुशी से बातचीत करते हुए विद्यार्थियों को मोबाइल से दूरी बनाकर अपने लक्ष्य पर

ध्यान केंद्रित करने और दृढ़ संकल्प के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया। उन्होंने कहा

कि मेहनत, अनुशासन और निरंतर अभ्यास से विद्यार्थी अपने सपनों को साकार कर सकते हैं।

प्रधानाचार्या अनीता यादव और समन्वयक राजीव मिश्रा ने खुशी को बधाई देते हुए भविष्य

में भी देश के लिए पदक जीतने की शुभकामनाएं दीं। विद्यालय के सभी अध्यापक व उनके कोच

राजेश सरोहा इस अवसर पर मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / नरेंद्र शर्मा परवाना

Share this story