गोहाना में पवित्र कलश वंदन यात्रा का श्रद्धापूर्वक हुआ भव्य स्वागत समारोह

WhatsApp Channel Join Now
गोहाना में पवित्र कलश वंदन यात्रा का श्रद्धापूर्वक हुआ भव्य स्वागत समारोह


सोनीपत, 05 अगस्त (हि.स.)। संत

शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी की जन्मस्थली सीर गोवर्धनपुर, वाराणसी की पवित्र माटी

युक्त कलश वंदन यात्रा मंगलवार देर शाम गोहाना पहुंची। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

द्वारा गुरुग्राम से रवाना की गई यात्रा का गोहाना के डॉ. अंबेडकर चौक पर कैबिनेट मंत्री

डॉ. अरविंद शर्मा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं, सामाजिक संगठनों और बड़ी संख्या

में श्रद्धालुओं ने स्वागत किया। श्रद्धालुओं ने पवित्र कलश का वंदन कर संत शिरोमणि

श्री गुरु रविदास जी को श्रद्धासुमन अर्पित किए। इसके बाद यात्रा रविदास मंदिर पहुंचकर

संपन्न हुई।

यात्रा

के गोहाना पहुंचने पर पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।

श्रद्धालुओं ने गुरु रविदास जी

के जयकारे लगाए और सामाजिक समरसता का संदेश दिया। कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा

ने कहा कि गुरु रविदास जी ने अपने जीवन और विचारों से समाज को जात-पात, ऊंच-नीच और

भेदभाव से ऊपर उठकर मानवता, समानता और भाईचारे का मार्ग दिखाया। उनके विचार आज भी समाज

को जोड़ने और समरसता स्थापित करने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने कहा कि जन्मस्थली

की पवित्र माटी युक्त कलश का प्रदेशभर में वंदन होना सभी के लिए गौरव का विषय है।

प्रदेश

के कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि यह कलश वंदन यात्रा केवल धार्मिक आयोजन

नहीं, बल्कि गुरु रविदास जी के समानता, भाईचारे और मानवता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने

का माध्यम भी है। उन्होंने लोगों से गुरु रविदास जी के आदर्शों को अपनाकर सामाजिक समरसता

को मजबूत करने का आह्वान किया। भाजपा जिला अध्यक्ष विजेंद्र मलिक ने कहा कि यात्रा

के स्वागत को लेकर कार्यकर्ताओं और श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह रहा।

कार्यक्रम में

प्रदेश एवं जिला पदाधिकारियों, विभिन्न मोर्चों और प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों, शक्ति

केंद्र प्रमुखों, बूथ अध्यक्षों, जनप्रतिनिधियों तथा सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों

ने भाग लिया। अध्यक्ष भूपेंद्र मुदगिल सुमित कक्कड़, संजय दहिया, डॉ. विजेंद्र खिची,

जस्सी खुराना, महेंद्र चिड़ाना, अरुण निनानिया, कुलदीप कौशिक, विनोद शर्मा, महाबीर

सभरवाल, ऋषि सभरवाल, तिलक राज, सतीश उहलाना, जितेंद्र शर्मा, बलबीर धानिया, बीना सभरवाल,

प्रसन्नी देवी आदि श्रद्धालु और कार्यकर्ता शामिल रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / नरेंद्र शर्मा परवाना

Share this story