जींद : पुलिस महानिरीक्षक ने मादक द्रव एवं नशीले प्रदार्थ मालखाना का किया निरीक्षण

WhatsApp Channel Join Now
जींद : पुलिस महानिरीक्षक ने मादक द्रव एवं नशीले प्रदार्थ मालखाना का किया निरीक्षण


जींद, 08 जून (हि.स.)। पुलिस महानिरीक्षक हिसार रेंज हिसार कुलदीप सिंह यादव सोमवार को जींद पहुंचे और उनके द्वारा पुलिस लाइन जींद स्थित मालखाना का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने एनडीपीएस अधिनियम के अंतर्गत मादक पदार्थों का वजन भी तुलवाया और विस्तृत रूप से जांच की।

उन्होंने समस्त अभिलेखों का बारीकी से अवलोकन किया। आईजीपी ने स्पष्ट किया कि पारदर्शिता व जवाबदेही पुलिस कार्यप्रणाली की पहली प्राथमिकता है।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को मालखाना प्रबंधन की सख्त निगरानी, सुरक्षा व्यवस्था और रिकॉर्ड में शत प्रतिशत शुद्धता बनाए रखने के निर्देश दिए।

एसपी कुलदीप सिंह ने कहा कि जींद पुलिस निरंतर यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है कि अपराधों से संबंधित जब्त सामग्री और मादक पदार्थों का प्रबंधन पूर्णत: सुरक्षित, पारदर्शी एवं नियमों के अनुरूप रहे। उन्होंने कहा कि पुलिस महानिरीक्षक हिसार रेंज हिसार कुलदीप सिंह यादव द्वारा मालखाना का निरीक्षण किया गया है। निरीक्षण के दौरान उनके द्वारा जो भी दिशा-निर्देश दिए गए हैं, उनकी पालना की जाएगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विजेंद्र मराठा

Share this story