हिसार : किसानों ने चार घंटे तक जाम किया टोल, बड़े आंदोलन की चेतावनी

WhatsApp Channel Join Now
हिसार : किसानों ने चार घंटे तक जाम किया टोल, बड़े आंदोलन की चेतावनी


जाम के दौरान रास्ता

डायवर्ट करके निकाले गए वाहन

हिसार, 11 अप्रैल

(हि.स.)। सरकार पर नई नई शर्तें थोपकर किसानों को परेशान करने व अन्य मांगों पर संयुक्त

किसान मोर्चा के आह्वान पर किसानों ने शनिवार काे जिले के लांधड़ी-चिकनवास टोल प्लाजा पर जाम लगाया।

लगभग चार घंटे रहे जाम से निपटने के लिए पुलिस ने व्याप्त प्रबंध किए हुए थे। दोनों

तरफ के वाहनों को रास्ता डायवर्ट करके निकाला गया। प्रदर्शन में किसान व मजदूर संगठन

शामिल रहे।

किसान नेता सरदानंद

राजली ने कहा कि यह आंदोलन केवल चेतावनी और रिहर्सल है। यदि सरकार ने अपनी नीतियों

में बदलाव नहीं किया और नए मंडी कानूनों को वापस नहीं लिया, तो आने वाले समय में बड़ा

और निर्णायक आंदोलन शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि किसानों की लड़ाई अब सड़क से

संसद तक लड़ी जाएगी।

प्रदर्शन के दौरान

किसानों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए गेट पास और बायोमेट्रिक प्रणाली को तुरंत

बंद करने, नए खरीद नियमों को वापस लेने और पहले की तरह गेहूं खरीद व्यवस्था बहाल करने

की मांग उठाई। किसान नेताओं ने कहा कि एक ओर किसान मौसम की मार झेल रहा है, वहीं दूसरी

ओर सरकार उसे कागजी प्रक्रियाओं में उलझा रही है, जो सरासर अन्याय है। प्रदर्शन के

दौरान किसानों ने मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देते हुए एम्बुलेंस, परीक्षा देने जा

रहे छात्रों, आपातकालीन सेवाओं और सेना के वाहनों को बिना बाधा के सुरक्षित रास्ता

दिया।

किसान नेताओं ने

चेतावनी दी कि यदि गेहूं व सरसों की खरीद प्रक्रिया सुचारू रूप से शुरू नहीं की गई

और मंडी से जुड़े नियम वापस नहीं लिए गए तो मंडियों से लेकर सड़कों तक बड़ा आंदोलन

छेड़ा जाएगा।

इस दौरान सूरजभान

डाया, शमशेर नम्बरदार, ईश्वर वर्मा, अनिल बैंदा, बलराज मलिक, राजीव मलिक, संदीप सिवाच,

कुलदीप पूनिया, सतबीर धायल, रोहतास राजली सहित बड़ी संख्या में किसान-मजदूर मौजूद रहे।

हरियाणवी कलाकार ईश्वर छातर ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में रागनियां प्रस्तुत की।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर

Share this story