हिसार : अभाविप ने लंबित मांगें पूरी नहीं होने पर दी आंदोलन की चेतावनी

WhatsApp Channel Join Now
हिसार : अभाविप ने लंबित मांगें पूरी नहीं होने पर दी आंदोलन की चेतावनी


यूआरएफ सूची जल्द जारी करने और ई-रिक्शा व एसी बस सेवा बहाल करने का प्रशासन

ने दिया आश्वासन

पीएचडी शोधार्थियों के रेजिडेंशियल पीरियड को दो वर्ष करने की मांग

हिसार, 17 नवंबर (हि.स.)। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) की गुरु जम्भेश्वर

विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय इकाई ने विद्यार्थियों और

शोधार्थियों की लंबित मांगों पर कुलपति के नाम ज्ञापन सौंपा। कुलपति के विश्वविद्यालय

में मौजूद नहीं होने के कारण अभाविप प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार काे कुलसचिव, डीन एकेडमिक अफेयर्स,

मुख्य सुरक्षा अधिकारी (सीएसओ) और प्रॉक्टर सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारियों को ज्ञापन

सौंपकर मांगों का शीघ्र समाधान करने की मांग की।

प्रशासनिक अधिकारियों ने प्रतिनिधिमंडल को सात अक्टूबर को सौंपे गए पूर्व ज्ञापन

पर हुई कार्रवाई की जानकारी दी। साथ ही नई मांगों पर भी जल्द सकारात्मक निर्णय लेने

का आश्वासन दिया। अधिकारियों ने बताया कि पीएचडी शोधार्थियों की यूनिवर्सिटी रिसर्च

फेलोशिप (यूआरएफ) से संबंधित सूची तैयार करने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है और इसे

जल्द जारी किया जाएगा। इसके अलावा बस स्टेंड से विश्वविद्यालय तक एसी बस सेवा तथा विश्वविद्यालय

परिसर में ई-रिक्शा सुविधा दोबारा शुरू करवाने का भी आश्वासन दिया गया।

अभाविप की जीजेयू इकाई के अध्यक्ष कमलदीप अत्री ने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन

ने पीएचडी शोधार्थियों की दो प्रमुख मांगों को स्वीकार कर लिया था, लेकिन अभी तक इनके

आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी नहीं किए गए हैं। प्रशासन को इस दिशा में बिना देरी किए आवश्यक

कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने पीएचडी शोधार्थियों का रेजिडेंशियल पीरियड दो वर्ष निर्धारित

करने, परिसर में ई-रिक्शा सुविधा शुरू करने, बस स्टैंड से एसी बस सेवा बहाल करने और

सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग भी उठाई। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों और शोधार्थियों

की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए सभी लंबित मांगों का तत्काल समाधान किया जाए।

कमलदीप अत्री ने दो टूक कहा कि अभाविप विद्यार्थियों के अधिकारों की रक्षा

के लिए प्रतिबद्ध है और किसी भी विद्यार्थी का शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

इस अवसर पर अभाविप इकाई उपाध्यक्ष करण यादव, नगर सह मंत्री तरुण जांगड़ा, दीपक

चौधरी, नगर सोशल मीडिया संयोजक मोहित शर्मा, दीक्षांत कौशिक, हरदीप अत्री सहित अन्य

कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

778500 Articles

Share this story