नूंह: हाफिज-ए-कुरान बने मुहम्मद रिहान का पैतृक गांव घासेड़ा में हुआ सम्मान

WhatsApp Channel Join Now
नूंह: हाफिज-ए-कुरान बने मुहम्मद रिहान का पैतृक गांव घासेड़ा में हुआ सम्मान


नूंह, 16 नवंबर (हि.स.)। नूंह जिले के गांव घासेड़ा के एक साधारण परिवार से ताल्लुक रखने वाले छात्र मुहम्मद रिहान ने कुरान-ए-पाक को हिफ्ज (कंठस्थ) कर अपने परिवार, गांव और शिक्षकों का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि पर पैतृक गांव घासेड़ा की मस्जिद मेदखा में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान ग्रामीणों ने हाफिज-ए-कुरान बने मुहम्मद रिहान और उनके पिता मुहम्मद कासिम का फूल-मालाएं पहनाकर तथा नकद पुरस्कार देकर सम्मान किया।

उल्लेखनीय है कि मुहम्मद रिहान ने गांव मेवली स्थित मदरसा ईशा अतुल इस्लाम में शिक्षा ग्रहण करते हुए कुरान-ए-पाक को हिफ्ज करने की उपलब्धि हासिल की है। इसी खुशी में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता औसाफ नंबरदार ने की। समारोह में गांव के गणमान्य लोगों और समाज के मौजिज व्यक्तियों ने भाग लेकर रिहान की इस कामयाबी पर खुशी जाहिर की।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि कुरान-ए-पाक को हिफ्ज करना बड़ी धार्मिक और शैक्षणिक उपलब्धि है। इसके लिए निरंतर मेहनत, लगन और अनुशासन की आवश्यकता होती है। मुहम्मद रिहान के पिता मुहम्मद कासिम और भाई रिजवान अली ने इस उपलब्धि पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि यह पूरे परिवार के लिए गर्व और खुशी का अवसर है। कार्यक्रम में औसाफ नंबरदार, उमर मुहम्मद, मियांजी आस मुहम्मद, तौफीक खान और खालिद मेवाती सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने हाफिज मुहम्मद रिहान, उनके पिता मुहम्मद कासिम, मदरसा संचालक मौलाना अरशद और कारी अब्दुल बारी को मुबारकबाद पेश की।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अनिल मोहानिया

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

778177 Articles

Share this story