सिरसा: अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, दो आरोपी गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now
सिरसा: अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, दो आरोपी गिरफ्तार


सिरसा: अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, दो आरोपी गिरफ्तार


सिरसा, 09 अप्रैल (हि.स.)। स्थानीय पुलिस ने अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए गिरोह के दो सदस्यों को पंजाब क्षेत्र से गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर एक दर्जन मोटरसाइकिल बरामद किए हैं। आरोपियों की पहचान फाजिल्का पंजाब निवासी सिकंदर सिंह व लखविंद्र सिंह के रूप में हुई। पुलिस के अनुसार आरोपियों के खिलाफ हरियाणा, पंजाब व राजस्थान में चोरी के कई मामले दर्ज हैं। डबवाली के डीएसपी कपिल अहलावत ने गुरुवार को प्रेसवार्ता में इसका खुलासा किया।

डीएसपी कपिल अहलवात ने बताया कि डबवाली निवासी अनिल कुमार की शिकायत पर पुलिस ने बाइक चोरी का मामला दर्ज किया था। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसका मोटरसाइकिल शहर की एक दुकान के बाहर से चोरी हो गया। पुलिस ने जांच शुरू की। पुलिस ने जांच के दौरान सिकंदर सिंह व लखविंद्र सिंह को पंजाब के फाजिल्का क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि डबवाली सहित उन्होंने पंजाब, राजस्थान में बाइक चोरी की कई घटनाओं को अंजाम दिया है। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर चोरीशुदा 12 मोटरसाइकिल बरामद किए हैं। डीएसपी ने बताया कि आरोपी नशे के आदी है और नशे की पूर्ति के लिए ही चोरी की घटनाओं को अंजाम देते हैं। उन्होंने बताया कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और चोरी की अन्य घटनाओं का खुलासा भी हो सकता है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Dinesh Chand Sharma

Share this story