रोहतक: प्रधानमंत्री मोदी के 73वें जन्मदिवस पर शहर में हुए अनेक कार्यक्रम

WhatsApp Channel Join Now
रोहतक: प्रधानमंत्री मोदी के 73वें जन्मदिवस पर शहर में हुए अनेक कार्यक्रम


भाजपा कार्यकर्त्ताओं ने हवन यज्ञ कर प्रधानमंत्री की दीर्घायु की कामना

रोहतक, 17 सितंबर (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 73वें जन्मदिवस पर रविवार को शहर में अलग अलग स्थानों पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। भाजपा कार्यकर्त्ताओं ने हुडा काम्पलेक्स स्थित प्रदेश पार्टी कार्यालय में जहां हवन यज्ञ कर प्रधानमंत्री की दीर्घ आयु की कामना की, वहीं केक काटकर जन्मदिवस मनाया। साथ ही गरीब व अहसाय लोगों को खादय साम्रगी भी वितरित की गई। इसके अलावा रामलीला ग्राउड में धार्मिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया।

भाजपा कार्यकर्त्ताओं में प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस को लेकर काफी उत्साह दिखाई दिया। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष मनीष ग्रोवर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आज देश विश्व गुरू बनने की ओर अग्रसर है। केन्द्र व प्रदेश सरकार ने पक्ति में खड़े अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचे इसके लिए अनेक योजनाएं लागू की है। उन्होंने दावा किया कि केन्द्र व प्रदेश में भाजपा की सरकार बनेगी। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष रणबीर सिंह ढ़ाका, मेयर मनमोहन गोयल, सीनियर डिप्टी मेयर राजकमल सहगल, सतीश नांदल, अजय बंसल, रेणु डाबला, हिमांशु ग्रोवर, सूरजमल किलोई, अशोक खुराना, शमशेर सिंह खरक, हरिओम भाली, तरूण शर्मा, चेतना अरोडा, सुनीता दांगी, सुनीता यादव, गीता रानी, वीणा सिक्का, संगीता सिंगला, राजरानी शर्मा, सरिता नारायण प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार/ अनिल/संजीव

Share this story