जींद : युवक की मौत के चार माह बाद पत्नी व अन्य पर मामला दर्ज

WhatsApp Channel Join Now
जींद : युवक की मौत के चार माह बाद पत्नी व अन्य पर मामला दर्ज


जींद, 18 अगस्त (हि.स.)। गढी थाना पुलिस ने गांव धमतान साहिब में चार माह पहले हुई युवक की मौत के मामले में शिकायत के आधार पर मृतक की पत्नी तथा एक अन्य के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज किया है। गढ़ी थाना के जांच अधिकारी सुरेश कुमार ने मंगलवार काे बताया कि पुलिस ने राजकुमार की शिकायत पर केस दर्ज किया है।

गांव धमतान साहिब निवासी सचिन गत 19 अप्रैल को अल सुबह अपने कमरे में संदिग्ध हालात में मिला था। जिस पर परिजन उसे अस्पताल लेकर गए तो चिकित्सक ने उसे गाड़ी में ही चैक कर मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने सचिन का बिना पोस्टमार्टम कराए उसका अंतिम सस्ंकार कर दिया। सचिन की मौत के बाद उसकी पत्नी जन्नत अलग जा कर फोन पर किसी से लंबी बात कर रही थी। पूर्व में उसके मृतक बेटे की उसकी पत्नी जन्नत के साथ तु तड़ाक भी हुई थी। सचिन की मौत के बाद जब उसकी पत्नी जन्नत के फोन की पिछले छह माह की कॉल डिटेल निकलवाई तो एक ही नंबर पर काफी बात होनी पाई गई। साथ ही काफी मैसेज भी मिले। मृतक के पिता राजकुमार ने बताया कि उसकी पुत्रवधु के व्यवहार से उन्हें पहले शक हो गया था। जिसके चलते उसका बेटी काफी परेशान रहता था। उन्होंने आरोप लगाया कि उसकी पुत्रवधु की हरकतों से परेशान होकर उसके बेटे ने अपनी जीवन लीला समाप्त की है। मंगलवार को जानकारी देते हुए गढ़ी थाना के जांच अधिकारी सुरेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने राजकुमार की शिकायत पर उसकी पुत्रवधु जन्नत को नामजद कर एक अन्य के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज किया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विजेंद्र मराठा

Share this story