सोनीपत: विमुक्त, घुमंतू व टपरीवास जातियों का उत्थान सरकार की प्राथमिकता: जसमेर सिंह बंजारा

WhatsApp Channel Join Now
सोनीपत: विमुक्त, घुमंतू व टपरीवास जातियों का उत्थान सरकार की प्राथमिकता: जसमेर सिंह बंजारा


-अध्यक्ष द्वारा गोहाना सब्जी मंडी

के पास स्थापित विमुक्त जाति बस्ती को लिया गोद

सोनीपत, 17 अगस्त (हि.स.)। हरियाणा

विमुक्त घुमंतू जाति विकास बोर्ड के अध्यक्ष जसमेर सिंह बंजारा ने कहा कि विमुक्त,

घुमंतू एवं टपरीवास जातियों को सामाजिक, आर्थिक और शैक्षणिक रूप से मजबूत कर समाज की

मुख्यधारा से जोड़ना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने लघु सचिवालय सभागार में सोमवार को अधिकारियों

की बैठक की अध्यक्षता करते हुए संबंधित विभागों को इन परिवारों की समस्याओं का प्राथमिकता

से समाधान करने के निर्देश दिए।

अध्यक्ष

ने बताया कि गोहाना सब्जी मंडी के पास स्थापित विमुक्त जाति बस्ती को उन्होंने गोद

लिया है। बस्ती में रहने वाले परिवारों को सरकारी योजनाओं और मूलभूत सुविधाओं से जोड़ने

के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि पात्र परिवारों को आधार

कार्ड, राशन कार्ड, मतदाता पहचान पत्र, परिवार पहचान पत्र सहित जरूरी दस्तावेज उपलब्ध

करवाने में सहयोग किया जाए, ताकि वे सरकारी योजनाओं का लाभ ले सकें।

जसमेर

सिंह बंजारा ने कहा कि वर्ष 1871 में अंग्रेजी शासन के दौरान लागू किए गए क्रिमिनल

ट्राइब्स एक्ट के कारण इन समुदायों को लंबे समय तक सामाजिक भेदभाव और कठिनाइयों का

सामना करना पड़ा। स्वतंत्रता के बाद 31 अगस्त 1952 को सरदार वल्लभभाई पटेल के प्रयासों

से इन समुदायों को विमुक्ति मिली। इसी की स्मृति में 31 अगस्त को विमुक्ति दिवस मनाया

जाता है।

उन्होंने

बताया कि वर्ष 2015 से विमुक्त घुमंतू जनजाति कल्याण संघ ने इनके उत्थान से जुड़े मुद्दे

उठाए। वर्ष 2017 में फतेहाबाद की रैली में भी समुदाय से जुड़े विषयों पर घोषणाएं हुईं।

इसके बाद हरियाणा सरकार ने विमुक्त घुमंतू जाति विकास बोर्ड का गठन किया। बोर्ड

के उपाध्यक्ष ओमपाल ने कहा कि पात्र लोगों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने में विभाग विशेष

प्राथमिकता दें। अतिरिक्त उपायुक्त अजय चोपड़ा ने अध्यक्ष को आश्वासन दिया कि जिला

प्रशासन इन समुदायों को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए हरसंभव सहयोग करेगा। बैठक

में डीडीपीओ मनीष मलिक, एसीपी गोहाना संदीप सिंह, डिप्टी डीईओ रविंद्र कुमार, चुनाव

तहसीलदार दिनेश कुमार, बिजली निगम के अधीक्षण अभियंता अश्वनी कौशिक, डब्ल्यूसीडीपीओ

रितु गिल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / नरेंद्र शर्मा परवाना

Share this story