हिसार : गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय के 42 भवनों पर लहराया तिरंगा, देशभक्ति के रंग में रंगा विश्वविद्यालय परिसर

WhatsApp Channel Join Now
हिसार : गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय के 42 भवनों पर लहराया तिरंगा, देशभक्ति के रंग में रंगा विश्वविद्यालय परिसर


‘हर भवन तिरंगा’ कार्यक्रम में शिक्षकों,

कर्मचारियों और विद्यार्थियों ने लिया उत्साह से हिस्सा

हिसार, 11 अगस्त (हि.स.)। आजादी का पर्व नजदीक आते ही गुरु जम्भेश्वर विज्ञान

एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय देशभक्ति के रंग में रंग गया। ‘हर घर तिरंगा अभियान-2026’

के तहत मंगलवार को विश्वविद्यालय में ‘हर भवन तिरंगा’ कार्यक्रम आयोजित किया

गया। इसके तहत विश्वविद्यालय के 42 विभागों के भवनों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया।

तिरंगे से सजे भवनों और देशभक्ति के माहौल ने पूरे परिसर में राष्ट्रीय गौरव की भावना

को और मजबूत कर दिया।

कुलपति प्रो. नरसी राम बिश्नोई ने अपने संदेश में कहा कि तिरंगा देश की एकता,

अखंडता, गौरव और राष्ट्रीय भावना का प्रतीक है। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के माध्यम से

विद्यार्थियों, शिक्षकों और कर्मचारियों को राष्ट्र के प्रति अपने दायित्व और गौरव

की भावना से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय की विभिन्न

गतिविधियों में विद्यार्थियों और कर्मचारियों की उत्साहपूर्ण भागीदारी उनकी राष्ट्रभक्ति

और देश के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. विजय कुमार ने प्रशासनिक भवन पर तिरंगा फहराया।

इस दौरान सामूहिक रूप से ‘वंदे मातरम्’ का गायन किया गया। उन्होंने कहा कि ‘हर भवन तिरंगा’ कार्यक्रम के जरिए

विश्वविद्यालय के प्रत्येक हिस्से को राष्ट्रीय भावना से जोड़ने और विद्यार्थियों में

देश के प्रति सम्मान, जिम्मेदारी और गौरव की भावना मजबूत करने का संदेश दिया गया है।

आजादी का अमृत महोत्सव के नोडल अधिकारी डॉ. प्रताप

सिंह ने बताया कि ‘हर भवन तिरंगा’ कार्यक्रम के तहत विश्वविद्यालय के 42 विभागों में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया।

विभिन्न विभागों में शिक्षकों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ भाग

लिया। इस दौरान पूरा विश्वविद्यालय परिसर देशभक्ति के रंग में नजर आया और विभिन्न भवनों

पर लहराता तिरंगा राष्ट्रीय गौरव का संदेश देता दिखाई दिया।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर

Share this story