जींद : सरकार जनता को पारदर्शी एवं जवाबदेह प्रशासन देने के लिए प्रतिबद्ध : डा. मिड्ढा

WhatsApp Channel Join Now
जींद : सरकार जनता को पारदर्शी एवं जवाबदेह प्रशासन देने के लिए प्रतिबद्ध : डा. मिड्ढा


जींद, 09 मई (हि.स.)। हरियाणा विधानसभा के डिप्टी स्पीकर डा. कृष्ण लाल मिड्ढा ने कहा कि प्रदेश सरकार जनता को पारदर्शी एवं जवाबदेह प्रशासन देने के लिए प्रतिबद्ध है। जन संवाद कार्यक्रमों का उद्देश्य लोगों की समस्याओं को सीधे सुनकर उनका त्वरित समाधान करना है ताकि आम नागरिकों को कार्यालयों के बार.बार चक्कर न लगाने पड़ें।

हरियाणा विधानसभा के डिप्टी स्पीकर डा. कृष्ण लाल मिड्ढा शनिवार को अपने आवास पर आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम के तहत क्षेत्र से पहुंचे लोगों की समस्याएं सुनी तथा संबंधित अधिकारियों को समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाना सुनिश्चित करें तथा विकास कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

जनता की सेवा ही सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और प्रत्येक अधिकारी को संवेदनशीलता के साथ कार्य करना चाहिए। जन संवाद कार्यक्रम में विभिन्न गांवों और शहरी क्षेत्रों से आए नागरिकों ने पेयजल, बिजली, सड़क, सफाई, पेंशन, राजस्व तथा अन्य जनहित से जुड़े मामलों को डिप्टी स्पीकर के समक्ष रखा। डा. मिड्ढा ने प्रत्येक समस्या को गंभीरता से सुनते हुए मौके पर उपस्थित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए और कहा कि आमजन की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाए। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विजेंद्र मराठा

Share this story