बिजली उपभोक्ताओं को अब सिक्योरिटी फीस पर कम मिलेगा ब्याज

WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़, 3 सितंबर (हि.स.)। हरियाणा में चार महीने पहले की गई बिजली दरों में बढ़ोतरी के बाद अब उपभोक्ताओं को एक और झटका लगने वाला है। बिजली निगमों में जमा कराई गई सिक्योरिटी राशि के बदले उपभोक्ताओं को मिलने वाले ब्याज में कटौती कर दी गई है। पिछले वित्तीय वर्ष के लिए जहां सिक्योरिटी राशि के बदले 6.75 प्रतिशत वार्षिक की दर से ब्याज का भुगतान किया गया था, वहीं मौजूदा वित्तीय वर्ष में 6.50 प्रतिशत वार्षिक दर से ब्याज दिया जाएगा। ब्याज में कुल .25 प्रतिशत की कटौती की गई है।

उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के मुख्य अभियंता (वाणिज्य) ने वर्ष 2025-26 के लिए ब्याज दरों में संशोधन के आदेश जारी कर दिए हैं। सभी एक्सईएन-एसडीओ व जेई को लिखे पत्र के मुताबिक ब्याज राशि का समायोजन उपभोक्ता के पहले बिलिंग चक्र में किया जाएगा। यदि समय पर यह राशि समायोजित नहीं की जाती है तो निगम 18 प्रतिशत वार्षिक ब्याज दर के साथ भुगतान करेगा। सिक्योरिटी राशि पिछले वित्तीय वर्ष में दर्ज औसत मासिक बिल राशि के दोगुने के बराबर होती है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / संजीव शर्मा

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

765798 Articles

Share this story