सोनीपत: शुगर मिल में तीन माह के बकाया वेतन की मांग पर कर्मचारियों का धरना

WhatsApp Channel Join Now
सोनीपत: शुगर मिल में तीन माह के बकाया वेतन की मांग पर कर्मचारियों का धरना


सोनीपत, 08 अप्रैल (हि.स.)। सोनीपत

शुगर मिल में ठेके पर कार्यरत कर्मचारियों को वेतन न मिलने के विरोध में बुधवार को

जिला पार्षद संजय बडवासनिया के नेतृत्व में मिल गेट पर धरना प्रदर्शन किया गया। कर्मचारियों

का आरोप है कि ठेकेदार द्वारा तीन माह की तनख्वाह और ओवरटाइम बकाया होने के बावजूद

कुछ कर्मचारियों के खातों में केवल तीन से पाँच हजार रुपये ही डाले गए। इससे कर्मचारियों

में रोष फैल गया और उन्होंने विरोध दर्ज कराया।

धरने

के दौरान कर्मचारियों और प्रतिनिधियों ने ठेकेदार तथा प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते

हुए पुतला फूंका। संजय बडवासनिया ने कहा कि ठेका प्रथा को बढ़ावा मिलने से कर्मचारियों

का लगातार शोषण हो रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि करीब 35 कर्मचारियों ने जब बकाया

वेतन की मांग की तो उन्हें काम से बाहर कर दिया गया और उनकी जगह गोहाना से मजदूर बुलाकर

काम कराया जा रहा है, जिसका विरोध किया जा रहा है।

उन्होंने

चेतावनी दी कि यदि किसी भी कर्मचारी को हटाया गया तो सभी कर्मचारी चारपाई लेकर शुगर

मिल कार्यालय के सामने धरना देंगे और बकाया वेतन मिलने तक आंदोलन जारी रहेगा।

ठेकेदार

को ब्लैक लिस्ट करने तथा सहयोग करने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

आरोप लगाया कि अधिकारियों और ठेकेदार की मिलीभगत से कर्मचारियों का शोषण हो रहा है।

धरने के दौरान बताया गया कि पिछले 15 दिनों से बिल अकाउंट कार्यालय में लंबित पड़े

हैं और अधिकारियों द्वारा हस्ताक्षर नहीं किए जा रहे थे। मौके पर बिल मंगवाकर कार्रवाई

की मांग की गई। इसके बाद सीईओ ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए दो दिन के

भीतर बकाया वेतन जारी करने का आश्वासन दिया।

प्रदर्शन

में शामिल कर्मचारियों ने कहा कि चुनाव से पहले कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने के

वादे किए गए थे, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने ठेकेदार द्वारा अधिक

भुगतान लेने और कर्मचारियों को कम वेतन देने की जांच की मांग भी उठाई। धरने में कर्मचारी

संघ के रिटायर्ड सदस्यों ने भी अपने विचार रखे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / नरेंद्र शर्मा परवाना

Share this story