जींद :सदन की गरिमा बनाए रखना जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी : अत्री

WhatsApp Channel Join Now
जींद :सदन की गरिमा बनाए रखना जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी : अत्री


जींद, 30 अगस्त (हि.स.)। उचाना विधायक देेवेंद्र अत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात में महिलाओं और उनके हितों से जुड़ी विभिन्न योजनाओं और प्रयासों का उल्लेख किया। केंद्र सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने तथा उन्हें विभिन्न क्षेत्रों में आगे बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। मन की बात समाज के अलग-अलग वर्गों और देश के विभिन्न हिस्सों में हो रहे सकारात्मक कार्यों को सामने रखने का प्रभावी माध्यम बन चुका है।

उचाना विधायक देेवेंद्र अत्री रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक कार्यक्रम मन की बात की 137वीं कड़ी को अपने निवास पर पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ सुना। कार्यक्रम के बाद कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की और समस्याओं का सुना। कार्यक्रम के बाद विधायक ने प्रधानमंत्री के संबोधन में उठाए गए विभिन्न मुद्दों पर कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा की। साथ ही विधानसभा सत्र के दौरान कांग्रेस विधायकों के रवैये को लेकर विपक्ष पर निशाना साधा। विधानसभा सत्र के दौरान कांग्रेस विधायकों के काले कपड़े पहनकर सदन में पहुंचने के मुद्दे पर अत्री ने कहा कि विधानसभा लोकतंत्र का महत्वपूर्ण मंच है।

सभी जनप्रतिनिधियों को सदन की गरिमा और मर्यादा का ध्यान रखना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष अपनी जिम्मेदारी से भाग रहा है और सदन की कार्यवाही को लेकर अपनाया जा रहा रवैया सदन की गरिमा को ठेस पहुंचाता है। दलित विधायक जरनैल सिंह के हाथ से पोस्टर छीन कर फाड़े जाने की घटना को विधायक ने निंदनीय बताया। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में हर व्यक्ति और समाज को अपनी आवाज उठाने तथा अपने मुद्दे सामने रखने का अधिकार है। किसी की आवाज दबाने के बजाय उसकी बात सुनी जानी चाहिए। समाज के विभिन्न वर्गों को अपनी समस्याएं और मांगें शांतिपूर्ण तरीके से उठाने का अधिकार है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विजेंद्र मराठा

Share this story