कैथल: किशोरी ने दो युवकों पर लगाया अपहरण व दुष्कर्म का आरोप

कैथल: किशोरी ने दो युवकों पर लगाया अपहरण व दुष्कर्म का आरोप
WhatsApp Channel Join Now
कैथल: किशोरी ने दो युवकों पर लगाया अपहरण व दुष्कर्म का आरोप


कैथल, 13 फरवरी (हि.स.)। शहर की एक कॉलोनी निवासी 17 वर्षीय किशोरी ने दो युवकों पर उसका घर से अपहरण करने, दुष्कर्म करने और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। किशोरी ने पुलिस को शिकायत दी कि कुछ समय पहले एक युवक का उसके पास फोन आया और उससे बातचीत करने लगा। 11 फरवरी को रात करीब 10 बजे आरोपी एक अन्य युवक के साथ उसे गाड़ी में बैठाकर अपहरण कर घर से ले गया। आरोपियों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। किसी को बताने पर उसे जान से मारने की धमकी दी। जांच अधिकारी धनपति ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।

हिन्दुस्थान समाचार/ नरेश

हमारे टेलीग्राम ग्रुप को ज्‍वाइन करने के लि‍ये  यहां क्‍लि‍क करें, साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर और वाराणसी से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप डाउनलोड करने के लि‍ये  यहां क्लिक करें।

Share this story