सोनीपत: फोम फैक्ट्री में भीषण आग, दो श्रमिकों की मौत व चार झुलसे

WhatsApp Channel Join Now
सोनीपत:  फोम फैक्ट्री में भीषण आग, दो श्रमिकों की मौत व चार झुलसे


सोनीपत, 15 अक्टूबर (हि.स.)। सोनीपत

जिले में कुंडली क्षेत्र के गांव बारोटा स्थित गद्दे बनाने वाली लीजेंड पॉली फोम फैक्ट्री

में गुरुवार तड़के भीषण आग लगने से दो श्रमिकों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य झुलस गए।

मृतकों की पहचान उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी निवासी कन्हैया लाल और उनके भतीजे सुनील

के रूप में हुई है। दोनों के शव बुरी तरह जलने के कारण कंकाल के रूप में मिले। घायलों

में तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। उन्हें सोनीपत के निजी अस्पताल में भर्ती कराया

गया है।

आग इतनी भयानक थी कि फैक्ट्री की तीन तरफ की दीवारें भी गिर गईं। घटना

की सूचना मिलने के बाद दमकल विभाग की आठ गाड़ियां 23 मिनट के भीतर मौके पर पहुंचीं।

कुंडली, सेक्टर-23 और एजुकेशन सिटी समेत अलग-अलग दमकल केंद्रों से गाड़ियां बुलाकर

आग बुझाने का काम शुरू किया गया। कई घंटे की मशक्कत के बाद काबू पाया जा सका। फैक्ट्री

में दिन-रात काम होता था, इसलिए आग लगने के समय अंदर श्रमिकों के मौजूद होने की आशंका

थी। दो श्रमिकों

के अंदर फंसे होने की सूचना पर राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की टीम को बुलाया

गया। टीम ने तलाशी अभियान चलाया और कई घंटे बाद दोनों के कंकाल बरामद किए।

पुलिस ने

शवों को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भेज दिया है। दमकल

अधिकारी रामेश्वर ने बताया कि शुरुआती जानकारी में आग लगने का संभावित कारण बिजली के

तारों में शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। आग लगने के वास्तविक कारणों की पुष्टि

जांच के बाद ही होगी। गद्दों में इस्तेमाल होने वाले फोम के कारण आग तेजी से फैली और

फैक्ट्री को भारी नुकसान पहुंचा। पुलिस

प्रवक्ता रविंद्र सिंह ने बताया कि हादसे में दो लोगों की मौत हुई है और चार श्रमिक

झुलसे हैं। घायलों में तीन की हालत गंभीर है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच

में आग लगने के कारणों और हादसे से जुड़े अन्य तथ्यों का पता लगाया जाएगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / नरेंद्र शर्मा परवाना

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

761554 Articles

Share this story