सोनीपत: दो अलग-अलग ट्रेन हादसे, एक में किशोर की मौत, दूसरे की पहचान नहीं

WhatsApp Channel Join Now

सोनीपत, 31 जुलाई (हि.स.)। गन्नौर में दो अलग-अलग ट्रेन हादसों में एक किशोर की

मौत गुरुवार देर रात हो गई, जबकि दूसरे युवक की शुक्रवार की दोपहर बाद मौत हुई अभी

तक पहचान नहीं हो सकी है। दोनों मामलों में जीआरपी गन्नौर ने कार्रवाई शुरू कर दी है।

पहला हादसा गुरुवार देर रात बीएसटी के निकट रेलवे

लाइन पार करते समय हुआ। दिल्ली से जम्मू जा रही राजधानी एक्सप्रेस की चपेट में आने

से 17 वर्षीय आशीष की मौत हो गई। आशीष गन्नौर की गांधी नगर कालोनी का रहने वाला था

और सोनीपत के कच्चे क्वार्टर में एक दुकान पर काम करता था। हादसे के बाद करीब 20 मिनट

तक शताब्दी ट्रेन प्रभावित रही।

सूचना मिलने पर जीआरपी गन्नौर इंचार्ज सुरेश कुमार

टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सोनीपत सिविल अस्पताल

भेजा, जहां पोस्टमार्टम के बाद शव शुक्रवार को स्वजन को सौंप दिया गया। दूसरा हादसा

शुक्रवार दोपहर गन्नौर और राजलूगढ़ी रेलवे स्टेशन के बीच हुआ। दिल्ली से पानीपत जा रही

पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान नहीं हो सकी

है। जीआरपी ने शव को सोनीपत सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवाकर पहचान के प्रयास शुरू

कर दिए हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / नरेंद्र शर्मा परवाना

Share this story