जींद : नशा तस्करों के ठिकानों पर पुलिस की छापेमारी

WhatsApp Channel Join Now
जींद : नशा तस्करों के ठिकानों पर पुलिस की छापेमारी


जींद, 07 अक्टूबर (हि.स.)। नरवाना स्थित चमेला कालोनी में बुधवार को पुलिस ने सर्च अभियान चलाया। जिसमें नशे के कारोबार से जुड़े संदिग्ध लोगों के मकानों में छापेमारी की गई। लगभग तीन घंटे सर्च अभियान के दौरान पुलिस को नशा तो नही मिला। दो संदिग्ध बाइक जरूर बरामद हुई। सर्च अभियान के दौरान आठ कुंडी कनैक्शन पकड़े गए। जिन्हें बिजली निगम ने डेढ लाख रूपए जुर्माना लगाया है।

चमेला कालोनी नरवाना में बुधवार को चले सर्च अभियान की कमान नरवाना के डीएसपी कमलदीप राणा ने संभाली। जिसमे शहर थाना, सदर थाना, गढ़ी थाना, पुलिस चौकी धमतान साहिब, पुलिस चौकी दनौदा, पुलिस चौकी हुडा नरवाना व सीआईए नरवाना की टीमों के साथ-साथ बिजली विभाग, डॉग स्क्वायड टीमें शामिल हुई। पुलिस की अलग-अलग टीमों ने नरवाना में चमेला कॉलोनी में पहुंच कर संदिग्ध व्यक्तियों्र मकानों तथा नशे के कारोबार से जुड़े संभावित ठिकानों की सघन जांच की।

चमेला कालोनी में चले सर्च अभियान के दौरान पुलिस ने दो वाहनों को कब्जे में लिया है। वहीं आठ मकानों में अवैध बिजली की सप्लाई भी पकड़ी है। उन पर करीब डेढ़ लाख रुपये जुर्माना लगाया। पुलिस द्वारा नशे के कारोबार में संलिप्त लोगों की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है। डीएसपी कमलदीप राणा ने बताया कि पुलिस द्वारा नरवाना में चमेला कॉलोनी सहित अन्य कई स्थानों पर एक साथ सर्च अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान नशे का कारोबार करने वाले संदिग्ध व्यक्तियों के ठिकानों तथा अन्य संभावित स्थानों की बारीकी से जांच की गई। पुलिस टीमों ने संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ करने के साथ-साथ कई लोगों की तलाशी भी ली।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विजेंद्र मराठा

Share this story