सिरसा: गांजा पत्ती सहित दो तस्कर गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now
सिरसा: गांजा पत्ती सहित दो तस्कर गिरफ्तार


सिरसा, 25 जून (हि.स.)। पुलिस ने जिले क्षेत्र से दो नशा तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से साढ़े तीन किलोग्राम गांजा पत्ती बरामद की है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान अर्जुन व राहुल कुमार के रूप में हुई है। सिरसा के एसपी दीपक सहारण ने गुरुवार को बताया कि एंटी नारकोटिक्स सेल टीम गश्त व चेकिंग के दौरान चंडीगढिय़ा मोहल्ला क्षेत्र में मौजूद थी।

इसी दौरान एक युवक प्लास्टिक का थैला लेकर आता दिखाई दिया जो कि पुलिस टीम को देखकर वापस मुडक़र भागने की कोशिश करने लगा। पुलिस ने शक के आधार पर उसे काबू कर लिया। तलाशी ली तो उसके कब्जे से दो किलोग्राम गांजा पत्ती बरामद हुई। पुलिस पूछताछ में आरोपी की पहचान अर्जुन के रूप में हुई। इसके अलावा पुलिस ने राहुल कुमार को डेढ़ किलो ग्राम गांजा पत्ती सहित दबोचा है।

सीआईए डबवाली पुलिस ने जिले के गांव अबूबशहर क्षेत्र से मंगा सिंह को हेरोइन सहित काबू किया है। सीआईए प्रभारी डबवाली शैलेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस टीम गश्त व चेकिंग के दौरान गांव अबूबशहर क्षेत्र में मौजूद थी। इसी दौरान भाखड़ा नहर पुल के निकट एक व्यक्ति आता दिखाई दिया जो कि पुलिस को देखकर वापस मुडक़र भागने की कोशिश करने लगा। पुलिस ने शक के आधार पर उसे रोका और तलाशी ली तो उसके कब्जे से करीब सात ग्राम हेरोइन बरामद हुई। उन्होंने बताया कि आरोपियों के खिलाफ संबंधित पुलिस थानों में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Dinesh Chand Sharma

Share this story