हिसार : लुवास की वैज्ञानिक डॉ. स्वाति रुहिल को राष्ट्रीय स्तर पर दो प्रतिष्ठित पुरस्कार

WhatsApp Channel Join Now
हिसार : लुवास की वैज्ञानिक डॉ. स्वाति रुहिल को राष्ट्रीय स्तर पर दो प्रतिष्ठित पुरस्कार


पीएचडी शोध कार्य के लिए मिला ट्रांसलेशनल वेटरनरी रिसर्च में उत्कृष्टता और

बेस्ट थीसिस अवार्ड, कुलपति ने दी बधाई

हिसार, 19 नवंबर (हि.स.)। यहां के लाला लाजपत राय पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान

विश्वविद्यालय (लुवास), के हरियाणा पशु विज्ञान केंद्र, करनाल में कार्यरत वैज्ञानिक

डॉ. स्वाति रुहिल ने अपनी शोध उपलब्धि से विश्वविद्यालय का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन

किया है। उन्हें पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान के क्षेत्र में उत्कृष्ट शोध कार्य के

लिए दो प्रतिष्ठित राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है।

डॉ. स्वाति रुहिल को उनके पीएचडी शोध कार्य के लिए डॉ. इंदरजीत सिंह नेशनल

अवार्ड फॉर एक्सीलेंस इन ट्रांसलेशनल वेटरनरी रिसर्च तथा बेस्ट थीसिस अवार्ड प्रदान

किया गया। ये पुरस्कार बेंगलुरु स्थित आईसीएआर-राष्ट्रीय पशु पोषण एवं शरीर क्रिया

विज्ञान संस्थान में आयोजित समारोह में दिए गए। कार्यक्रम का आयोजन लीडिंग वूमेन वेटरिनेरियन्स

एसोसिएशन ऑफ इंडिया और संस्थान की ओर से संयुक्त रूप से किया गया। समारोह में आईसीएआर

के उप महानिदेशक डॉ. यशपाल मलिक तथा बिहार पशु विज्ञान विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ.

इंदरजीत सिंह ने उन्हें सम्मानित किया।

इन पुरस्कारों के लिए देशभर के विभिन्न विश्वविद्यालयों और शोध संस्थानों से

पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान की अलग-अलग विधाओं में कार्यरत वैज्ञानिकों ने आवेदन

किया था। आवेदनों का मूल्यांकन विशेषज्ञ समिति ने किया। इसमें आईसीएआर-राष्ट्रीय पशु

पोषण एवं शरीर क्रिया विज्ञान संस्थान के निदेशक डॉ. आर्तबंधु साहू, राष्ट्रीय पशु

जैव प्रौद्योगिकी संस्थान, हैदराबाद के निदेशक डॉ. रवि कुमार गन्धम और बिहार पशु विज्ञान

विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. इंदरजीत सिंह शामिल थे। कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच डॉ.

स्वाति रुहिल का चयन उनके शोध कार्य की गुणवत्ता और वैज्ञानिक महत्व को दर्शाता है।

लुवास के कुलपति प्रो. डॉ. विनोद कुमार वर्मा ने गुरुवार काे डॉ. स्वाति रुहिल को इस उपलब्धि

पर बधाई देते हुए कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर दो प्रतिष्ठित पुरस्कार प्राप्त करना उनकी

मेहनत, लगन और शोध के प्रति समर्पण का प्रमाण है। उनकी यह उपलब्धि विश्वविद्यालय के

अन्य वैज्ञानिकों और युवा शोधार्थियों को भी उत्कृष्ट शोध कार्य के लिए प्रेरित करेगी।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

779687 Articles

Share this story