हिसार : रेहड़ी संचालक की हत्या मामले में पत्नी सहित दो गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now
हिसार : रेहड़ी संचालक की हत्या मामले में पत्नी सहित दो गिरफ्तार


मृतक की पत्नी की भी सामने आई संलिप्तता, महिला जेल भेजी

मुख्य आरोपी दीपक दो दिन के पुलिस रिमांड पर

हिसार, 14 सितंबर (हि.स.)। बरवाला बाईपास पर सड़क किनारे मिले गोलगप्पे की

रेहड़ी लगाने वाले व्यक्ति के शव के मामले में बरवाला पुलिस ने हत्या का खुलासा करते

हुए महिला समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान भूना

निवासी दीपक व नियाणा निवासी राधा रानी के रूप में हुई है। राधा रानी मृतक की पत्नी

है।

इस संबंध में बरवाला थाना में 11 सितंबर को केस दर्ज किया गया था। पुलिस के

अनुसार आठ सितंबर को बरवाला बाईपास पर सड़क किनारे एक व्यक्ति का शव पड़ा होने की सूचना

मिली थी। बाद में उसकी पहचान नियाणा निवासी कैलाश के रूप में हुई। मृतक के भाई सुनील

की शिकायत पर हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान पुलिस ने दीपक

को गिरफ्तार किया। उसकी निशानदेही पर वारदात से जुड़े महत्वपूर्ण साक्ष्य बरामद किए

गए। जांच आगे बढ़ने पर मृतक की पत्नी राधा रानी की संलिप्तता भी सामने आई, जिसके बाद

उसे गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के दौरान पुलिस ने दीपक से बातचीत के लिए इस्तेमाल किए

जाने वाले राधा रानी के दो मोबाइल फोन भी बरामद किए।

राधा रानी को अदालत में पेश करने पर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया,

जबकि मुख्य आरोपी दीपक को दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस रिमांड के

दौरान आरोपी से वारदात के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर

Share this story