सिरसा: हादसे में बाइक सवार दो लोगों की मौत

WhatsApp Channel Join Now

सिरसा, 19 मई (हि.स.)। जिले के गांव खाईशेरगढ़ क्षेत्र में सडक़ हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस घटनस्थल पर पहुंची और दोनों को नागरिक अस्पताल में लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मंगलवार को शवों का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिए गए हैं। मृतकों की पहचान मृतकों की पहचान यूपी के बदायूं निवासी साहिल तथा सिरसा के मलकीत सिंह के रूप में हुई है।

दोनों बाइक सवार सोमवार देर रात्रि को घर लौट रहे थे। गांव घुंकावाली से खाई शेरगढ़ मार्ग पर दोनों बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों और राहगीरों ने तुरंत दोनों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि साहिल गांव घुंकावाली स्थित गिट्टी बनाने की फैक्ट्री में मजदूरी का काम करता था और काफी समय से यहीं रह रहा था। वहीं मलकीत सिंह अपने गांव खाई शेरगढ़ में मजदूरी करता था। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। सिरसा के नागरिक अस्पताल में शवों का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिए गए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Dinesh Chand Sharma

Share this story