पानीपत: सड़क पर पंचर लगवाने के दौरान टक्कर लगने से दो की मौत

WhatsApp Channel Join Now
पानीपत: सड़क पर पंचर लगवाने के दौरान टक्कर लगने से दो की मौत


पानीपत, 19 जुलाई (हि.स.)। पानीपत के समालखा में मनाना फ्लाईओवर पर रविवार को हुए एक सड़क हादसे में दो लोगों की मौके पर मौत हो गई। यह घटना पानीपत लेन पर तब हुई जब एक पिकअप ड्राइवर वाहन को सड़क किनारे खड़ा कर पंचर लगवा रहा था। टक्कर मारने के बाद कार चालक मौके पर कार छोड़कर फरार हो गया।

पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है। पुलिस के अनुसार, यूपी नंबर की पिकअप गाड़ी का टायर पंचर हो गया था। ड्राइवर ने पंचर लगाने के लिए एक स्थानीय मिस्त्री को बुलाया था। इसी दौरान समालखा की ओर से तेज रफ्तार में आ रही एक कार ने पिकअप के पास खड़े टेम्पो को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे पंचर लगा रहे मिस्त्री और पिकअप ड्राइवर चपेट में आ गए।

हादसे में पिकअप चालक जावेद और पंचर मिस्त्री सुनील की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सुनील के तीन बच्चे हैं और वह पंचर लगाकर अपने परिवार का पालन-पोषण करता था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे को सूचना पर पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची। उन्होंने यातायात को सुचारु कराया और समालखा थाना पुलिस को घटना की जानकारी दी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अनिल वर्मा

Share this story