हिसार: भाजपा पंचायती राज प्रकोष्ठ में की गई दो नई नियुक्तियां



राधेश्याम सैनी जिला कोषाध्यक्ष व राजकुमार सिवानी अग्रोहा मंडल अध्यक्ष नियुक्त

हिसार, 13 मार्च (हि.स.)। भाजपा पंचायती राज प्रकोष्ठ के जिला संयोजक राजेन्द्र ढांडा ने पंचायती राज प्रकोष्ठ का विस्तार करते हुए दो नई नियुक्तियां की है। जिला प्रभारी मनीष ग्रोवर एवं जिला अध्यक्ष कैप्टन भूपेन्द्र से विचार विमर्श के बाद ये नियुक्तियां की गई है।

भाजपा जिला मीडिया प्रमुख राजेन्द्र सपड़ा ने सोमवार को बताया कि हांसी के राधेश्याम सैनी को प्रकोष्ठ का जिला कोषाध्यक्ष एवं ब्लॉक समिति अग्रोहा के पूर्व वाइस चेयरमैन राजकुमार सिवानी को अग्रोहा मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। नये पदाधिकारियों की नियुक्ति करते हुए जिला संयोजक राजेन्द्र ढांडा ने कहा कि इससे संगठन के कार्यों को और बल मिलेगा। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने अपनी नियुक्ति पर प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़, जिला प्रभारी मनीष ग्रोवर एवं जिला अध्यक्ष कैप्टन भूपेन्द्र का आभार जताया और कहा कि उन पर जो विश्वास जताया गया है, वे उस पर सदैव खरा उतरने का प्रयास करेंगे। जिला मीडिया प्रमुख राजेन्द्र सपड़ा ने कहा कि जल्द ही भाजपा पंचायती राज संगठन सभी मंडल तक गठित हो जाएगा।

हिन्दुस्थान समाचार/राजेश्वर/संजीव

हमारे टेलीग्राम ग्रुप को ज्‍वाइन करने के लि‍ये  यहां क्‍लि‍क करें, साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर और वाराणसी से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप डाउनलोड करने के लि‍ये  यहां क्लिक करें।

Share this story