हिसार : पुलिस टीम पर हमले के आरोप में महिला समेत दो और गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now
हिसार : पुलिस टीम पर हमले के आरोप में महिला समेत दो और गिरफ्तार


पुलिसकर्मी की वर्दी फाड़ी, मारपीट कर हिरासत से आरोपी को जबरन छुड़ाया था

मामले में पहले दो आरोपी हो चुके गिरफ्तार

हिसार, 20 नवंबर (हि.स.)। अदालत के गिरफ्तारी वारंट की तामील करने पहुंची पुलिस

टीम पर हमला कर सरकारी कार्य में बाधा डालने और हिरासत में लिए गए आरोपी को जबरन छुड़ाने

के मामले में अग्रोहा पुलिस ने शुक्रवार काे महिला सहित दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार

आरोपियों की पहचान खासा महाजन निवासी भरत और उसकी पत्नी कविता के रूप में हुई है। पुलिस

ने दोनों को अदालत में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।

थाना अग्रोहा में तैनात उप निरीक्षक साहबराम की शिकायत के अनुसार, 16 नवंबर

को वह मुख्य सिपाही रमेश कुमार, एसपीओ विजेंद्र और सरकारी गाड़ी के चालक एचजीएच गोबिंद

सिंह के साथ अदालत द्वारा जारी गिरफ्तारी वारंट की तामील कराने गांव खासा महाजन पहुंचे

थे। पुलिस टीम ने वारंट के आधार पर भरत सिंह को हिरासत में लेकर सरकारी गाड़ी में बैठाने

का प्रयास किया। इसी दौरान भरत सिंह की पत्नी, परिवार के अन्य सदस्यों और कुछ अन्य

लोगों ने पुलिस टीम को घेर लिया और कर्मचारियों के साथ हाथापाई व मारपीट शुरू कर दी।

हमलावरों ने मुख्य सिपाही रमेश कुमार और एचजीएच गोबिंद सिंह को चोटें मारीं तथा गोबिंद

सिंह की सरकारी वर्दी भी फाड़ दी। इसके बाद पुलिस हिरासत में लिए गए भरत सिंह को जबरन

छुड़वा लिया। पुलिस टीम ने मौके पर ही दीपक उर्फ चिंटू को काबू कर लिया था।

पुलिस ने अग्रोहा थाना में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था। जांच

के दौरान पुलिस ने पहले दीपक उर्फ चिंटू और शकुंतला को गिरफ्तार किया था। अदालत में

पेश करने के बाद दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया था। अब पुलिस ने मामले

में भरत और उसकी पत्नी कविता को भी गिरफ्तार कर एक दिन के रिमांड पर लिया है।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

780567 Articles

Share this story