हांसी में पशु व्यापारियों का अपहरण कर 12 भैंस लूटने के दो आरोपी गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now
हांसी में पशु व्यापारियों का अपहरण कर 12 भैंस लूटने के दो आरोपी गिरफ्तार


पहले चार आरोपी हो चुके गिरफ्तार, सभी 12 पशु

बरामद, एक अपचारी बालक के खिलाफ भी हुई कार्रवाई

हांसी, 17 नवंबर (हि.स.)। पशु व्यापारियों का

अपहरण कर 12 भैंस और उनके कटडे़-कटड़ियां लूटने के मामले में हांसी सदर पुलिस ने दो और आरोपियों

को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान भिवानी जिले के गांव सिरसा घोघड़ा

निवासी भवानी व अजीत के रूप में हुई है। इस मामले में पुलिस पहले ही चार आरोपियों को

गिरफ्तार कर लूटे गए सभी 12 पशु बरामद कर चुकी है। अब तक मामले में कई आरोपियों के

खिलाफ कार्रवाई की जा चुकी है।

सहायक उप निरीक्षक राकेश कुमार ने मंगलवार काे बताया कि गाजियाबाद

निवासी संजय सात सितंबर को अपने साथी वसीम और चालक बलकर्ण सिंह के साथ राजस्थान के

हनुमानगढ़ से छह भैंस और उनके छह बच्चों को आयशर गाड़ी में लेकर गाजियाबाद जा रहा था।

रात करीब 12:30 बजे गांव ढाणा कलां के पास काले रंग की स्कॉर्पियो में सवार आरोपियों

ने उनकी गाड़ी रुकवा ली। आरोपियों ने खुद को गौ रक्षक दल का सदस्य बताते हुए जांच के

बहाने तीनों के मोबाइल फोन छीन लिए और उनके साथ मारपीट कर जबरन स्कॉर्पियो में बैठा

लिया। इसके बाद आरोपी पशुओं से भरी आयशर गाड़ी लेकर फरार हो गए। बाद में आरोपियों ने

पीड़ितों को भिवानी-लोहारू रोड पर एक सुनसान जगह छोड़ दिया और पुलिस को शिकायत देने

पर जान से मारने की धमकी दी।

पुलिस ने इस मामले में पहले जितेंद्र, हिमांशु,

लोकेश और अरुण को गिरफ्तार किया था। उनकी निशानदेही पर लूटे गए सभी 12 पशु और वारदात

में इस्तेमाल किया गया लकड़ी का डंडा बरामद किया गया था। एक अपचारी बालक के खिलाफ भी कार्रवाई की गई है। अब पुलिस ने मामले में भवानी और अजीत को गिरफ्तार कर

लिया है।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

778766 Articles

Share this story