सिरसा: अंतरराज्यीय मोटरसाइकिल चोर गिरोह का पर्दाफाश, पंजाब के दो आरोपी गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now
सिरसा: अंतरराज्यीय मोटरसाइकिल चोर गिरोह का पर्दाफाश, पंजाब के दो आरोपी गिरफ्तार


सिरसा, 03 मई (हि.स.)। पुलिस ने अंतरराज्यीय मोटरसाइकिल चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने 17 चोरीशुदा वाहन भी बरामद किए हैं। पकड़े गए आरोपियों की पहचान पंजाब के फाजिल्का निवासी मनजीत सिंह व मक्खन सिंह के रूप में हुई है।

डीएसपी योगेश कटारिया ने रविवार को डबवाली में पत्रकार वार्ता में इसका खुलासा करते हुए बताया कि आरोपियों ने राजस्थान, पंजाब व हरियाणा में कई वारदातों को अंजाम देने की बात कबूल की है।

डीएसपी ने बताया कि डबवाली निवासी विकास कुमार की शिकायत पर पुलिस ने बाइक चोरी का मामला दर्ज किया था। जांच के दौरान महत्वपूर्ण सुराग जुटाकर पुलिस ने मनजीत सिंह व मक्खन को पंजाब के फाजिल्का क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया कि उन्होंने हरियाणा के अलावा पंजाब व राजस्थान क्षेत्रों में बाइक चोरी की वारदातों को अंजाम दिया है। प्रांरभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी नशा करने के आदी हैं और नशा पूर्ति के लिए ही चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे। डीएसपी ने बताया कि आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है। आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Dinesh Chand Sharma

Share this story