हिसार पहुंचे पंजाब एवं हरियाणा बार काउंसिल के चेयरमैन,विकास कार्यों के लिए दिए दो लाख

WhatsApp Channel Join Now
हिसार पहुंचे पंजाब एवं हरियाणा बार काउंसिल के चेयरमैन,विकास कार्यों के लिए दिए दो लाख


एचसीएस और एडीए में चयनित अधिवक्ताओं सहित पर्यावरण

संरक्षण में योगदान देने वाले अधिवक्ता को भी किया सम्मानित

हिसार, 28 अक्टूबर (हि.स.)। जिला बार एसोसिएशन

की ओर से बार रूम में पंजाब एवं हरियाणा बार काउंसिल के चेयरमैन अधिवक्ता अमित राणा

के सम्मान में समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता हिसार बार के प्रधान

प्रदीप सिंह बाजिया ने की, जबकि मंच संचालन बार के सचिव समीर सिहाग ने किया। इस अवसर

पर युवा एवं महिला अधिवक्ताओं ने गुलदस्ता भेंट कर चेयरमैन अमित राणा का स्वागत किया।

समारोह के दौरान अमित राणा ने हिसार बार के विकास कार्यों के लिए दो लाख रुपये की वित्तीय

सहायता का चेक भी प्रदान किया।

चेयरमैन अमित राणा ने बुधवार काे कहा कि हिसार बार के अधिवक्ताओं

के साथ उनका हमेशा से आत्मीय संबंध रहा है। उन्होंने युवा अधिवक्ताओं से आह्वान किया

कि वे अपने पेशे में ईमानदारी, निष्ठा और मेहनत के साथ कार्य करें। साथ ही, अपने वरिष्ठ

अधिवक्ताओं से निरंतर सीखें, उनके अनुभव का लाभ उठाएं और उनका सम्मान बनाए रखें। उन्होंने

एचसीएस एवं एडीए के पदों पर चयनित अधिवक्ताओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य

और नई जिम्मेदारियों में सफलता की कामना की। अमित राणा ने जिला बार एसोसिएशन, हिसार

के विकास कार्यों में सहयोग के उद्देश्य से दो लाख रुपये की वित्तीय सहायता का चेक

बार के प्रधान प्रदीप सिंह बाजिया को सौंपा। हिसार बार के पदाधिकारियों ने इस सहयोग

के लिए उनका आभार व्यक्त किया।

बार के प्रधान प्रदीप सिंह बाजिया ने चेयरमैन

अमित राणा का धन्यवाद करते हुए कहा कि यह आर्थिक सहयोग हिसार बार के विकास कार्यों

को गति देने में सहायक होगा। उन्होंने अमित राणा को उनके वर्तमान कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं

देते हुए उम्मीद जताई कि वे अधिवक्ताओं के कल्याण और हितों के लिए इसी प्रकार सक्रिय

भूमिका निभाते रहेंगे।

समारोह के दौरान हरियाणा सिविल सेवा (एचसीएस)

में चयनित हिसार बार के सदस्य कुलदीप,व छवि सरदाना को उनकी उपलब्धियों के लिए सम्मानित

किया गया। इसके साथ ही सहायक जिला अटॉर्नी (एडीए) के पद पर चयनित अधिवक्ता राजीव तुरकिया

को भी सम्मान प्रदान किया गया। जिला न्यायालय परिसर और उसके आसपास के क्षेत्र में पर्यावरण

संरक्षण तथा हरित क्षेत्र की देखरेख में विशेष योगदान देने वाले अधिवक्ता अशोक कुमार

बिश्नोई को भी सम्मानित किया गया।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

768503 Articles

Share this story