सोनीपत: सड़क हादसों में दो की मौत
सोनीपत, 01 जुलाई (हि.स.)। गन्नौर
में अलग-अलग सड़क हादसों में दो युवकों की मौत हो गई। पहले हादसे में लड़सौली रेस्ट
हाउस के पास देर रात एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बनी दीवार से टकरा गई। टक्कर
इतनी तेज थी कि कार चालक जैनपुर टिकोला निवासी 35 वर्षीय नितिन, घायल हो गया। सूचना
मिलते ही थाना बड़ी पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों
ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बुधवार को शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद स्वजन
को सौंप दिया। जांच अधिकारी सहायक उप निरीक्षक सुनील कुमार ने बताया कि हादसे के कारणों
की जांच की जा रही है।
दूसरे
हादसे में जीटी रोड स्थित अपोलो इंटरनेशनल स्कूल के पास मंगलवार रात टैंपो की टक्कर
से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। गांधी नगर निवासी 25 वर्षीय आशीष बहालगढ़ स्थित एक
निजी कंपनी में कार्यरत था। वह मंगलवार को ड्यूटी पर जा रहा था। इसी दौरान पीछे से
आए टेंपो ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप
से घायल हो गया। राहगीरों की मदद से उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों
ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सूचना
मिलने पर थाना बड़ी पुलिस मौके पर पहुंची और मामले में कार्रवाई शुरू की। बुधवार को
उप निरीक्षक सुनील कुमार ने बताया कि टेंपो चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
चालक की तलाश की जा रही है और जल्द उसे गिरफ्तार किया जाएगा। पुलिस दोनों हादसों के
कारणों की जांच कर रही है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / नरेंद्र शर्मा परवाना

