सिरसा: दो हेरोइन तस्कर गिरफ्तार
सिरसा, 23 सितंबर (हि.स.)। पुलिस ने नशा तस्करों पर कार्रवाई करते हुए जिले क्षेत्र से दो तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से हेरोइन बरामद की है। पुलिस के अनुसार पकड़े गए तस्करों की पहचान रमनदीप सिंह व विनोद कुमार के रूप में हुई है। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो डबवाली यूनिट ने इंचार्ज राजपाल सिंह ने बुधवार को बताया कि पुलिस टीम नशीले पदार्थों की रोकथाम के लिए गश्त कर रही थी। इसी दौरान टीम को सूचना मिली कि विनोद कुमार नशा बेचने का धंधा करता है और हेरोइन बेचने की फिराक में है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए साबुआना रोड चौटाला क्षेत्र से आरोपी को दबोच लिया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से सात ग्राम हेरोइन बरामद हुई।
इसके अलावा एंटी नारकोटिक्स सेल सिरसा पुलिस ने रोड़ी थाना क्षेत्र के गांव बांदर पत्ती से एक युवक को करीब आठ ग्राम हेरोइन सहित काबू किया है। एंटी नारकोटिक्स सेल प्रभारी ने बताया कि पुलिस टीम रोड़ी थाना क्षेत्र के गांव बांदर पत्ती की तरफ जा रही थी। इसी दौरान सामने से एक युवक पैदल आता दिखाई दिया जो कि पुलिस टीम को देखकर भागने लगा। पुलिस ने उसका पीछा कर उसे काबू कर लिया। तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से आठ ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस पूछताछ में आरोपी युवक की पहचान रमनदीप सिंह के रूप में हुई। आरोपियों के खिलाफ संबंधित पुलिस थानों में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / Dinesh Chand Sharma

